पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल:129 डीएसपी/एसीपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर; 18 अप्रैल तक करनी होगी जॉइनिंग

पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य में नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले सरकार ने 129 डीएसपी/एसीपी रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संदर्भ में पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आदेश जारी किया। पदोन्नति के इंतजार में बैठे 1 अफसर को डीएसपी लगाया गया। 129 डीएसपी/एसीपी अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को 18 अप्रैल की दोपहर तक अपनी नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले साल होने वाले चुनाव से पहले यह फेरबदल अहम माना जा रहा है। इनमें तरनतारन के पीबीआई होमीसाइड एंड फॉरेंसिक डीएसपी सरबजीत सिंह को लुधियाना में एसीपी सिविल लाइंस लगाया गया है। वहीं, सिविल लाइंस लुधियाना के एसीपी गुरुइकबाल सिंह को बनूड़ में डीएसपी लगाया गया है। इसके अलावा डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण को डीएसपी चब्बेवाल होशियारपुर में तैनात किया गया और डीएसपी चब्बेवाल पलविंदर सिंह को डीएसपी फगवाड़ा, कपूरथला में लगाया गया है। डीजीपी द्वारा जारी किए गए आदेश में बहादुरगढ़ पटियाला से डीएसपी हरविंदर सिंह को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक रोपड़ लगाया गया है। वहीं, डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस नारकोटिक गब्बर सिंह को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक पटियाला में तैनात किया गया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक पटियाला सुखजिंदर सिंह को डीएसपी सिटी बटाला लगाया गया और डीएसपी सिटी बटाला संजीव कुमार को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस-कम-नारकोटिक पठानकोट में तैनात किया गया है।
यहां देखिए तबादलों की पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *