पंजाब में पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे:पंप डीलर्स की चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी; बोले- तेल दिलाओ, कंपनियां ₹10 महंगा प्रीमियम पेट्रोल थोप रहीं

पंजाब में पेट्रोल-डीजल का संकट खड़ा हो सकता है। कई पेट्रोल पंपों की ड्राई होने की नौबत आ चुकी है। इसकी पुष्टि पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (PPDAP) ने की। उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को चिट्‌ठी लिखकर तेल की सप्लाई दिलाने के लिए कहा है। एसोसिएशन ने खुलासा किया कि तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) टाइम पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं दे रही हैं। इस वजह से उनका स्टॉक खत्म हो रहा है। जब वह कंपनियों से बात करते हैं तो उन्हें नॉर्मल से 10 रुपए महंगा प्रीमियम पेट्रोल लेने के लिए कहा जाता है। अगर वह ऐसा करेंगे तो ग्राहकों पर बोझ पड़ेगा। एसोसिएशन के मुताबिक इंडियन ऑयल (IOCL) की तुलना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों पर संकट सबसे ज्यादा है। पंप डीलर्स ने चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्‌ठी में बताए हालात कंपनियों और पंप मालिकों के ड्राई शब्द में अंतर
एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि कंपनी अधिकारियों और पेट्रोल पंप मालिकों के ड्राई शब्द में अंतर है। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में पेट्रोल या डीजल 4 हजार लीटर बच जाता है तो पंप मालिक उसे ड्राई बता देता है। उसके पीछे एक कारण है। उन्होंने बताया कि हर पेट्रोल पंप पर लगी एसडीपी मोटर जो कि टैंक से पेट्रोल या डीजल को बाहर निकालती है, वो 4 हजार लीटर बचे पेट्रोल या डीजल को नहीं खींच पाती तो पेट्रोल पंप मालिक की भाषा में वह पंप ड्राई हो जाता है। लेकिन, अधिकारियों के मुताबिक हमारे स्टॉक में 4 हजार लीटर पेट्रोल या डीजल बचा होता है तो कंपनी उसे ड्राई नहीं मानती। लेकिन, पंप मालिक के लिए यह डेड स्टॉक होता है। जोकि, मोटर के जरिए बाहर निकलना संभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि जब तक पेट्रोल पंप की अंडरग्राउंड टंकी 50 फीसदी तक भरी रहती है, तब तक उसे सामान्य समझ जाता है। लेकिन पेट्रोल या डीजल का स्तर 5 हजार लीटर के आसपास होने पर पेट्रोल पंप मालिक को स्टॉक खत्म होने की चिंता सताने लगती है। पंप डीलर्स एसोसिएशन की भेजी चिट्‌ठी की कॉपी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *