पंजाब में ब्लास्ट, सांसद राघव चड्‌ढा CM पर भड़के:बोले- भगवंत मान ISI की गोद में बैठ गए, पाकिस्तान प्रेम छोड़ लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान दें

जालंधर और अमृतसर में ब्लास्ट के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा व कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेर रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि CM भगवंत मान आखिर ISI को क्लीन चिट क्यों देना चाहते हैं और उनकी जैसी बातें क्यों कर रहे हैं। उधर, सीएम ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने ब्लास्ट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया। मान ने कहा कि पंजाब में अब जो शुरू हो गया है वो भाजपा का स्टाइल है। भाजपा चुनाव से पहले इस तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को डराती है। बीती रात जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। वहीं, अमृतसर में आर्मी कैंप के भीतर भी ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार पर टकराकर फट गया। अब विस्तार से पढ़िए राघव चड्ढा ने क्या कहा… CM ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए… अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा… बिट्‌टू बोले- हिम्मत है तो बीजेपी पर पर्चा करवाओ
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार सच सामने लाने के बजाय इन घटनाओं को दबाने या उन्हें ‘कवर-अप’ करने की कोशिश कर रही है। रोजाना ब्लास्ट हो रहे हैं। ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं। पंजाब के हालात बिगड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है कि बीजेपी ने ब्लास्ट करवाया है। बिट्‌टू ने कहा कि बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण मतदान करवाया और बंगाल में एक पटाखा भी फूटने नहीं दिया। बिट्‌टू ने मुख्यंत्री को चैलेंज किया है कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी के नाम पर पर्चा दर्ज करवाओ। मेरे नाम पर करवाओ। मजीठिया बोले- खासा ब्लास्ट के CCTV फुटेज ने खोली पोल
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि खासा में हुए विस्फोट के CCTV फुटेज ने पंजाब सरकार के खोखले दावों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। धमाका इतना जोरदारा था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई, फिर भी सरकार और डीजीपी कह रहे हैं कि सब कुछ नियंत्रण में है। पहले जालंधर विस्फोट को “स्कूटी में आग लगने” की घटना बताकर दबा दिया गया था। अब एक के बाद एक सामने आ रहे CCTV फुटेज सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोल रहे हैं। वड़िंग ने कहा-पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश हो रही
पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में एक के बाद एक हुए धमाकों ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। जालंधर और अमृतसर में खासा कैंप के पास विस्फोट होना यह अत्यंत चिंताजनक है। हमारे राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा है? पंजाब सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल क्यों रही है? भारत सरकार क्या कर रही है? बार-बार हो रही ये चूक खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता की ओर इशारा करती है। रंधावा बोले- क्या FIR में केंद्र सरकार का नाम दर्ज करेंगे CM
कांग्रेस के सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री के बयान को बेहूदा बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। CM ने अगर भाजपा को इसके लिए जिम्मेदार बताया है तो क्या मुख्यमंत्री एफआईआर में केंद्र सरकार का नाम दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *