पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदला:लुधियाना में 50% स्टाफ नहीं पहुंचा, ADC बोलीं- एक्शन लेंगे; चंडीगढ़ में स्कूल बंद, आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। यह सरकारी आदेश सोमवार, 25 मई से लागू हुआ है, लेकिन पहले दिन ही कई दफ्तरों में तय समय पर करीब 50 प्रतिशत तक अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। लुधियाना में DC ऑफिस से जुड़े ऑफिसों में देरी से पहुंचे स्टाफ को लेकर ADC जनरल पूनम सिंह ने कहा है कि एक्शन लिया जाएगा। वहीं, चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों के समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर भी रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब में 3 दिन तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू से हालात बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए… 1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है? पूरी खबर पढ़ें… समय पर नहीं पहुंचे स्टाफ के लिए ADC ने ये बातें कहीं… ADC जनरल पूनम सिंह ने कहा- सभी जानते हैं कि साढ़े 7 बजे से अब दफ्तर का टाइम शुरू हो रहा है। इसलिए सबसे पहले यह मेरी जिम्मेदारी बनती थी कि मैं इसका पालन करूं। हमारा दफ्तर तकरीबन साढ़े 7 बजे खुल चुका है। टाइमिंग्स जो ऑर्डर हुए हैं, उसी तरह उसकी पूरी पालना की जाएगी। उन्होंने कहा- 50-60% स्टाफ हमारा पहुंच चुका है, लेकिन अभी बिल्कुल साढ़े 7 ही बजे हैं। कई बार 10-15 मिनट आगे-पीछे भी हो जाता है। कुछ कर्मी बहुत ज्यादा लेट होते हैं। हम पहले भी उन पर कार्रवाई करते रहे हैं और अब भी कार्रवाई जरूर की जाएगी। हालांकि, 10-15 मिनट तो कई बार किसी दिक्कत या ट्रैफिक में भी हो सकते हैं। रविवार को बठिंडा में 44.6 डिग्री पहुंचा पारा पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को बठिंडा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भीषण हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मानसा में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 25 से 27 मई तक राज्य के ज्यादातर जिलों में हीटवेव और कई इलाकों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गर्मी बढ़ने के 3 बड़े असर… 28 मई से बदल सकता है मौसम चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरिंद्र पाल के मुताबिक आज से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मई को कई इलाकों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *