पंजाब में 4 दिन हीट वेव-आंधी का अलर्ट:50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान सामान्य से अधिक, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 27 से 30 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव, वार्म नाइट और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 मई को लू से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 2 मई से फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। जबकि 9 जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहालीमें लू चलने का अनुमान है। 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जिनमें चंडीगढ़ (40.8), लुधियाना (42.4), पटियाला (42.4), बठिंडा (43.7), एसबीएस नगर (40.5), फरीदकोट (42.8) और रूपनगर (41.4) शामिल हैं। 6 जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा, जैसे अमृतसर (39.3), पठानकोट (38.8), फाजिल्का (39.9), फिरोजपुर (39.0), होशियारपुर (37.9) और मोगा (39.4) डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम का सिस्टम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 80° पूर्व देशांतर और 32° उत्तरी अक्षांश के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 27 अप्रैल से 2 मई तक कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है। 26 व 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में लू चल सकती है, जबकि 2 मई को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। 28 से 30 अप्रैल के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसमें हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आने वाले तीन दिन इस तरह का मौसम रहेगा
28 अप्रैल – 22 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर/मोहाली) में कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी-तूफान/बिजली के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी। 29 अप्रैल – 14 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर/मोहाली में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान/बिजली के साथ 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 अप्रैल – आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में कुछ स्थानों पर धी-तूफान/बिजली के साथ 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *