पंजाब में SIR को लेकर राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग का आरोप है कि भाजपा के द्वारा SIR के जरिए जो साजिश रची जा रही है वह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है । भाजपा अब SIR के जरिए पंजाब के लोगो का नाम काटने की कोशिश करेगी पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी बचेगा जब हम अपने वोट के अधिकारों को बचाएंगे। भाजपा ने बंगाल में डिफेंस फोर्सेज ओर इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर इलेक्शन जीता नहीं लूटा है। अब 5 प्वाइंटों में जाने मालविदंर सिंह कंग ने क्या कहा है 1. पहले भाजपा ने किसानों को बदनाम किया बीजेपी की तरफ से एसआईआर (SIR) के नाम पर जो साजिश रची जा रही है, यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। आज जब पंजाब में वेरिफिकेशन एक्सरसाइज शुरू की गई है, तो मैं बहुत स्पष्ट कर दूं कि भाजपा पहले तो किसानों के नाम पर पंजाब को बदनाम करती रही, किसानों को बदनाम करती रही। अब आप वोट की वेरिफिकेशन के नाम पर यह कोशिश करोगे कि पंजाब के बोनाफाइड वोटरों को लिस्टों में से बाहर किया जाए, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। और मैं बहुत सचेत करता हूँ पंजाब के लोगों को भी कि हमें सचेत होने की जरूरत है, जागरूक होने की जरूरत है और अपने डेमोक्रेटिक राइट (लोकतांत्रिक अधिकार) को प्रोटेक्ट (सुरक्षित) करने की जरूरत है। और डेमोक्रेसी तभी बचती है जब अपना वोट का अधिकार बचता है। 2. बंगाल का इलेक्शन लूटा है पंजाब ने मुश्किल समय में इस देश की बांह पकड़ी है। चाहे वो अनाज के भंडार भरने थे या जो हमारे बॉर्डर थे, उन्हें सिक्योर करना हो, आज भी सबसे बड़ा कंट्रीब्यूशन (योगदान) पंजाब और पंजाबियों का है। लेकिन बीजेपी की जो पॉलिटिक्स है, जब सीधे तौर पर इन्हें लोगों का सपोर्ट नहीं मिलता, तो ये अलग-अलग तौर-तरीके अपनाकर, जैसा बंगाल का हमने देख लिया है कि किस तरह डिफेंस फोर्सेज का मिसयूज, इलेक्शन कमीशन का मिसयूज करके इलेक्शन को जीता नहीं गया, इलेक्शन लूटा गया। 3. वोट काटने की कोशिश हुई तो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे लेकिन मैं इलेक्शन कमीशन को भी बहुत स्पष्ट कर दूं कि पंजाब में वोट वेरिफिकेशन ट्रांसपेरेंसी (पारदर्शिता) के साथ होनी चाहिए। पंजाबियों का अगर आप साजिश के आधार पर कोई वोट काटने की कोशिश करोगे, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। और बिल्कुल आपकी यह एक्सरसाइज ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए और लोगों को पता भी लगना चाहिए। और हमें भी सबको पूरी मुस्तैदी से, जागरूकता से सचेत होकर आने वाले टाइम में अपनी वोटों को बचाने के लिए पहरा देना पड़ना है। 4. भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति करती क्योंकि भाजपा का मकसद सिर्फ और सिर्फ बोनाफाइड वोटरों को वोटर लिस्टों से हटाना ही नहीं है, बल्कि कई ऐसे लोगों को वोटर लिस्ट में इंक्लूड (शामिल) भी वो करेंगे, जिनका पंजाब के साथ कोई राबता (संबंध) नहीं है, कोई पंजाब के साथ लेना-देना नहीं है। सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की पॉलिटिक्स, नफरत फैलाने की पॉलिटिक्स, हमारे बोनाफाइड वोटर उन्हें बाहर करने की एक्सरसाइज करने की कोशिश करेंगे। सो मैं बहुत स्पष्ट केंद्र सरकार को भी कहना चाहता हूँ और इलेक्शन कमीशन को भी कि अगर हमारे लोकतांत्रिक डेमोक्रेटिक राइट को खत्म करने की कोशिश की गई, तो पंजाबी, जो कभी भी बर्दाश्त नहीं करते, 5. वोट का अधिकार बचाने के लिए लड़ेंगे पंजाबियों ने हमेशा जहां भी अन्याय हुआ है, उसका डटकर मुकाबला किया है और आने वाले टाइम में भी करेंगे। और पंजाब के लोगों का लोकतांत्रिक हक-हुकूक, जो वोट का अधिकार है, उसे बचाने के लिए हर हीले-वसीले (संभव प्रयास) के साथ हर पंजाबी अपनी पुरजोर कोशिश करेगा।”