पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज (12 मार्च) छठा दिन है। सुबह की कार्यवाही की शुरुआत ही कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के मुद्दे पर हंगामे से हुई। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि खैहरा ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए इस मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपा जाना चाहिए। जब इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी के विधायक सुखविंदर सिंह सुखी ने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों की आदत बन गई है कि वे चुने हुए सदस्यों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आदत कांग्रेस के खून में है। जैसे ही उन्होंने यह शब्द कहा, सदन में बवाल हो गया। कांग्रेस विधायकों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया और बहस तेज हो गई। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था, क्योंकि वह लड़कियों के लिए ‘पटौला’ और ‘भरिंड’ जैसे शब्द बोलते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि उस पर क्या कार्रवाई हुई। हालांकि, शोर-शराबे के बीच यह प्रस्ताव पास हो गया। खैहरा के खिलाफ दो दिनों में यह दूसरा प्रस्ताव पेश किया गया है। कार्यवाही से जुड़े बड़े अपडेट्स… कार्यवाही से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…