पंजाब- शादी के खाने से 250 लोगों की तबीयत बिगड़ी:उल्टी-दस्त लगे, संगरूर के अस्पताल में गद्दा बिछाकर इलाज; कुछ हरियाणा में भर्ती

संगरूर में शादी समारोह में खाना खाने से 250 लोग बीमार हो गए। समारोह में जिसने भी खाना खाया अचानक उसे उल्टी दस्त होने लग गए। इसके बाद कुछ लोगों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती में हुए। इसके साथ कुछ लोग हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में भी भर्ती हुए। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैंष संगरूर के मूनक अस्पताल में बेड फुल होने पर जमीन पर गद्दा बिछाकर मरीजों का इलाज शुरू किया गया। सेहत विभाग ने शादी समारोह में परोसे गए खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। मामला तब सामने आया जब मूनक के सरकारी अस्पताल में 81 लोग इलाज के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर मंत्री बरिंदर गोयल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीमार लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी का निर्देश दिया। इसके साथ पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि यह समागम मंगलवार दोपहर को मूनक में एक धर्मशाला में था। मरीज राधेश्याम का कहना है कि कल शाम को यहां पर आए थे। वहां पर काफी लोग बीमार हुए हैं। सभी ने शादी में ही खाना खाया था। शादी में बनाया खाना ठीक नहीं था
मरीज मग्गू सिंह ने कहा कि शादी में जो खाना थो वो ठीक नहीं था। 250 के करीब लोग बीमार हुए हैं। कई लोग हरियाणा के प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल हैं। जिसने भी वो खाना खाया है वो बीमार हुआ है। इस मामले की जांच की जानी चाहिए। दही खाने की वजह से ज्यादा बीमार
महिला ने कहा कि मेरी बहन बीमार है। वो शादी में गई थी। उसने वहीं पर खाना खाया और उल्टी दस्त होने लग गए। अस्पताल में सफाई के प्रबंध नहीं हैं। स्टाफ प्रोपर नहीं है। नर्सिंग स्टूडेंट ही इलाज कर रहे हैं। इंजेक्शन लगा रहे हैं। टॉयलेट साफ नहीं हैं। दही खाने की वजह से ज्यादा बीमार हुए हैं। मूनक अस्पताल में व्यवस्थाओं पर SMO ने कहा कि अस्पताल की क्षमता कम है और एकदम ज्यादा मरीज आ गए। इस वजह से दिक्कत हुई। हालत ज्यादा खराब होने पर मरीज रेफर किए
मूनक अस्पताल की एसएमओ ने कहा कि हमारे पास 81 मरीज आए हैं, जिसमें से 61 अभी भी दाखिल हैं और 10 डिस्चार्ज कर दिए हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब थी उन्हें रेफर कर दिया है। अब पढ़िए मंत्री गोयल की 5 अहम बातें… अस्पताल में भर्ती मरीजों के PHOTOS…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *