पंजाब सरकार ने 1 मई को बुलाया स्पेशल सेशन:सदन में मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधि होंगे आमंत्रित; श्रमिकों को समर्पित होगा सत्र

पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज (28 अप्रैल) अहम कैबिनेट हुई। कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने बताया कि यह एक दिवसीय सत्र देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में अहम योगदान देने वाले मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित होगा। इस ऐतिहासिक पहल के तहत सदन में मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही मनरेगा योजना में हुए बदलावों का श्रमिक वर्ग पर पड़ने वाले प्रभाव समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, सत्र के दौरान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बिजनेस एडवाइजरी कमेटी) द्वारा तय किए जाने वाले अन्य जरूरी विधायी कार्यों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा किया जाएगा, ताकि राज्य के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक फैसले लिए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *