पंजाब- AAP मंत्री को गुरुग्राम कोर्ट ने जेल भेजा:संजीव अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी, परिवार को देख भावुक हुए, गले लगा दिलासा दिया

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार (18 मई) को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान अरोड़ा की हालत कमजोर और दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। इस दौरान वह परिवार से मिलकर भावुक हो गए। वह परिजनों को गले लगाकर दिलासा देते दिखे। मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद से पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 1 जून तक जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली अरोड़ा की याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भी सुनवाई है। ED यहां जवाब दाखिल करेगी। मंत्री के इस मामले की आंच अब अफसरों तक भी पहुंच गई है। जिसमें IAS अफसर बसंत गर्ग समेत 3 अफसरों को ED ने तलब किया है। गमाडा के चीफ संदीप कुमार डॉक्यूमेंट्स लेकर जालंधर ED ऑफिस में पेश हो चुके हैं। अरोड़ा के 2 पार्टनरों को भी दिल्ली तलब किया गया है। अरोड़ा के परिवार से मिलकर भावुक होने के PHOTOS… मंत्री के साथ ये अफसर फंसे
ED जालंधर के जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को तलब किया है। समन जालंधर ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षय कुमार की ओर से भेजा गया था। ED ने न्यू चंडीगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है। इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई नामी बिल्डरों के ठिकानों पर 8 और 9 मई को रेड हुई थी। इसके अलावा ED ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बसंत गर्ग को भी पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पावरकॉम की डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन और कारोबारी साझेदार हेमंत सूद व चंद्रशेखर को भी तलब किया गया है।
जिन्हें ED ने तलब किया, उन पर क्या आरोप लगे संजीव अरोड़ा केस में अब तक क्या हुआ *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब के AAP मंत्री मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार: ED टीम अरोड़ा को चंडीगढ़ से दिल्ली ले गई; केजरीवाल बोले- पार्टी तोड़ने की कोशिश केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *