पठानकोट थार हिट मामला, दुकानदार की हालत गंभीर:13 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, SSP दफ्तर पहुंचा परिवार

पठानकोट के मलिकपुर चौक में 13 दिन पहले थार से कुचल दुकानदार को बुरी तरह घायल करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे निराश दुकानदार के परिवार, दोस्तों और इलाका वासियों ने आज एसएसपी दफ्तर पहुंच इंसाफ मांगा है। घायल दुकानदार मुनीष डीएमसी लुधियाना में भर्ती है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल मुनीष की मां ने रोते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को जानबूझ कर नहीं पकड़ रही। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की कार पुलिस ने बरामद कर ली है और आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पूरी वारदात 26 मार्च को हुई
बता दें, उक्त पूरी वारदात 26 मार्च को हुई। मलिकपुर चौक के पास ट्रक ड्राइवर और थार चालक के बीच रोडरेज के बाद स्थानीय दुकानदार मुनीष उनका झगड़ा सुलझाने के लिए गया था। मनीष ने उक्त कार चालक को उसके हुए नुकसान की भरपाई के बदले 2000 रुपए लेकर झगड़ा खत्म करने के लिए कहा।
लेकिन, कार चालक झगड़ने लगा और ट्रक चालक को धमकियां देने लगा। इसके बाद माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मुनीष कार चालकों को समझा ही रहा था कि कार चालक मुनीष से भिड़ गए और धमकियां देने लगे। मुनीष पर चढ़ाई कार
विवेक महाजन ने बताया कि थार गाड़ी सवार युवकों ने उसके भाई मुनीष को धमकाना शुरू कर दिया और थार में सवार हो वहां से चले गए। उसका भाई रोड से कुछ साइड पर खड़ा था। थार गाड़ी सवार अचानक वापिस आए और थार गाड़ी उसके भाई मुनीष पर चढ़ा दी। उसका भाई जमीन पर गिर गया और थार गाड़ी के नीचे आ गया। मुनीष के दोनों पैर और दांत भी टूटे
विवेक महाजन ने बताया कि इससे मुनीष के सिर, मुंह व डिस्क पर काफी गंभीर चोटें लगीं। घायल मुनीष के दोनों पैर टूट गए और दांत भी टूट गए। घायल मुनीष के शरीर पर काफी गंभीर चोटें लगीं। इस दौरान थार गाड़ी सवार युवक गाड़ी लेकर मौके से जम्मू साइड की ओर भाग गए। 13 दिनों से जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा मुनीष
विवेक महाजन ने बताया कि पिछले 13 दिनों से मनीष जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मुनीष डीएमसी लुधियाना में भर्ती है और मनीष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिवार सदस्यों ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए हैं।
हालांकि परिवार की मांग है, कि उनके बेटे की इस हालत के जिम्मेदार फरार कार चालकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
लोगों ने पुलिस चौकी स्थापित करने की उठाई मांग
स्थानीच दुकानदारों ने इस झगड़े संबंधी पुलिस प्रशासन को भी शिकायत दी है। दुकानदारों की मांग है कि उक्त घटनास्थल पर के निकट एक पुलिस चौकी होती थी। जिसको दोबारा स्थापित कर ऐसी घटनाओं पर विराम लगाया जाए। क्योंकि, मलिकपुर चौक से लोग हिमाचल, जेएंडके और अन्य राज्यों में जाते है। लोगों की यहां भारी भीड़ रहती है।
पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कार्रवाई की उठाई मांग
वहीं, पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने आज पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा किया और कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। पुलिस प्रशासन चाहता तो समय पर कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिला सकता था।
लेकिन, समय रहते पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की है। अब वे भी पुलिस से यह मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को बनता इंसाफ दिलाया जाए।
कार बरामद आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी
थाना सुजानपुर प्रभारी मोहित टाक ने कहा कि 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार भी रिकवर कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी का जा रही है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *