निगम चुनाव को लेकर 5 सदस्यीय कमेटी लेगी फीडबैक:20 अप्रैल की बैठक में नाम होंगे तय, BJP कोर ग्रुप का फैसला

हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला के BJP मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। करीब 2 घंटे तक चली बैठक में सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया व केंद्र से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, डॉ कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के अनुसार निकाय चुनाव के लिए पार्टी की पांच सदस्यीय एक कमेटी गठित की जाएगी, जो कमेटी गठित होगी, वह जिन निकाय में चुनाव है, उनमें जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उस क्षेत्र के विधायक और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात करके उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेगी। बड़ौली ने कहा, इससे पहले ही निकाय चुनाव को लेकर पार्टी ने पदाधिकारी नियुक्त किए हुए हैं। 20 अप्रैल को तय होंगे उम्मीदवारों के नाम मोहनलाल बड़ौली ने कहा 5 सदस्यीय कमेटी निगम,परिषद औऱ पालिका का उनमें 16 से 18 अप्रैल जाकर रिपोर्ट बनाएगी। 20 तारीख को उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक किस जगह और किस समय होगी यह जल्द तय किया जाएगा। मोहनलाल बड़ौली ने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का किया दावा करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, मामले में जो गड़बड़ी हुई थी, उसमें पूरा पैसा सरकार को ब्याज के साथ वापस मिल चुका है। मंत्री गोयल पंचकूला व गंगवा अंबाला के प्रभारी पंचकूला नगर निगम के लिए मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अंबाला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री कृष्ण पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है नगर परिषद और पालिका में इन्हें मिली जिम्मेदारी इसके अलावा नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर भी प्रभारियों की घोषणा की गई है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। उकलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री कृष्ण बेदी और भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को सौंपी गई है। सांपला नगर पालिका के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *