पीलीभीत में भाजपा नेता के भाई की हत्या:दोस्त को बचाने गए थे; बदमाशों ने गोली मारी तो सड़क पर तड़पते रहे, कोई बचाने नहीं आया

पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और करीब 15 मिनट तक तड़पते रहे। लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वीडियो बनाते रहे। बाद में परिवार ने पुलिस की मदद से पप्पू को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने हमलावरों की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई हैं। घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के वमरौली तिराहे की है। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… दोस्त के ससुरालवालों ने हमला किया
बिलसंडा कस्बा निवासी पंकज कटियार साइकिल कारोबारी है। पंकज का उनकी पत्नी शीतल से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों की शादी दिसंबर, 2023 में हुई थी। शीतल शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव की रहने वाली है। पंकज के मुताबिक, पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज और प्रताड़ना से जुड़ा मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे शीतल के पिता रामनाथ कृपाल, विमल, रितेश और अन्य लोग दो बाइकों से बिलसंडा पहुंचे। उन्होंने पंकज के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। तमंचा निकालकर सीने में मारी गोली
पंकज के साथ मारपीट की खबर पाकर पप्पू गुप्ता भी पहुंचे। कपड़ा कारोबारी पप्पू और पंकज दोस्त थे। दोनों की अगल-बगल दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपितों ने अचानक पंकज को दुकान से खींचा और मारपीट करने लगे। पंकज को बचाने के लिए पप्पू बीच में खड़े हो गए। इसके बावजूद हमलावर पंकज से हाथापाई करते रहे। बीच-बचाव के प्रयास में पप्पू ने एक हमलावर को पीछे से पकड़ लिया। उसे खींचकर अलग ले जा रहे थे, इतने में उसने तमंचा निकालकर उनके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज और पप्पू को लहूलुहान होकर गिरता देख बाजार में भगदड़ मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पप्पू को अस्पताल भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद चेयरमैन डीके गुप्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एसपी सुकीर्ति माधव से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पप्पू गुप्ता अपने पीछे पत्नी अनीता गुप्ता और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के लोग हमलावरों को गिरफ्तारी कर फांसी देने की मांग कर रहे हैं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि हमलावारों की तलाश में एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, स्थानीय पुलिस समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है। यह सभी टीमें हत्यारोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ——————————- THAR और स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले कान पकड़कर गिड़गिड़ाए:गंगा एक्सप्रेस-वे पर 10 गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया, पुलिस से बोले- माफ कर दीजिए मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे पर थार और स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 4 रईसजादों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चारों ने कान पकड़कर माफी मांगी। कहा- गलती हो गई सर, अब कभी स्टंट नहीं करेंगे। एक दिन पहले इन चारों ने गंगा एक्सप्रेस- वे पर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाया था। साथ ही टोल बैरियर भी तोड़ दिया था। वहीं आज दूसरे दिन थाने में कान पकड़कर, सिर झुकाए, माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने फिलहाल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 गाड़ियों को सीज भी कर दिया है। है। अन्य की पहचान भी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *