पूरे बिहार में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:पटना, नालंदा समेत कई जिलों में छाए बादल; रोहतास में 9 डिग्री गिरा पारा

पटना समेत पूरे बिहार का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पूरे बिहार में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60Kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। वहीं शुक्रवार को किशनगंज, बांका समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल तालाब में तब्दील हो गया है। बेगूसराय में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। कैमूर में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने एक मजदूर की मौत हो गई। खगड़िया में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बेतिया में तेज बारिश के बीच बैंड बाजे के साथ दूल्हा-दुल्हन की विदाई की गई। पहले मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटे में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल और शिवहर में तेज बारिश हुई। वहीं, पटना, अररिया, किशनगंज समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा, जबकि कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश के बीच कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कैमूर में तापमान में करीब 5 डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को यहां का तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बारिश से पहले यह करीब 41 डिग्री के आसपास था। रोहतास में तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले बुधवार को यहां का तापमान 44 डिग्री था, जो शुक्रवार को घटकर 35 डिग्री पर आ गया। वहीं, सबसे कम तापमान जहानाबाद में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *