संत प्रेमानंद का सोमवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों से भावुक अपील की। कहा, ‘बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे।’ 9 दिनों से संत प्रेमानंद की पद यात्रा बंद है। हालांकि वे रोज शरणागत बृजवासी शिष्यों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। VIDEO देखिए…