रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) का दूसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को हुआ। जिसमें 760 पूर्व स्टूडेंट्स को हरियाणा के गवर्नर असीम कुमार घोष ने डिग्रियां दी। 35 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल मिले। प्रोटोकॉल के मुताबिक सिर्फ गोल्ड मेडलिस्ट को ही गवर्नर के सामने स्टेज पर बुलाया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा सिंगर मासूम शर्मा हाथ में अपनी डिग्री लेकर स्टेज पर पहुंच गए। हालांकि, गवर्नर ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने औपचारिक तौर पर मासूम शर्मा की डिग्री दी। फोटो खिंचावाई। स्टेज पर मासूम ने गवर्नर की पत्नी मित्रा घोष के पांव भी छुए। मासूम शर्मा ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स कंपलीट की है। इससे पहले बैचलर डिग्री भी सुपवा से ही ली हुई है।
मंच पर गोल्ड मेडलिस्ट के बीच अचानक पहुंच मासूम शर्मा दीक्षांत समारोह के दौरान प्रोटोकॉल के हिसाब से केवल गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को ही मंच पर बुलाया जा रहा था। जिन्हें राज्यपाल गोल्ड मेडल पहना रहे थे। साथ में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा थे। इसी दौरान सिंगर मासूम शर्मा अपनी मास्टर्स की डिग्री लेकर स्टेज पर पहुंच गए। फिर राज्यपाल के हाथों से औपचारिक तौर पर डिग्री ली। गेट नंबर दो से हुई एंट्री
दीक्षांत समारोह में सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी परिसर में वीआईपी, वीवीआईपी और छात्रों व अन्य लोगों की एंट्री अलग-अलग गेट से रखी गई। गेट नंबर एक से केवल वीआईपी और वीवीआईपी एंट्री हुई। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों, उनके अभिभावकों व यूनिवर्सिटी के अन्य छात्रों की एंट्री गेट नंबर दो से हुई। सुबह साढे़ 11 बजे से शुरू हुआ दीक्षांत समारोह
दीक्षांत समारोह सुबह करीब साढे़ 11 बजे से शुरू हुआ। राज्यपाल डॉ. असीम कुमार घोष के साथ उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष समोराह में मौजूद रहीं। प्रदेश की कई यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर भी पहुंचे। 760 स्टूडेंट्स को दीं डिग्री
दीक्षांत समारोह में कुल 760 छात्रों को डिग्री दी गई। जिनमें 114 पोस्ट ग्रेजुएट व 646 ग्रेजुएशन के पूर्व छात्र शामिल रहे। 35 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल दिए गए। अलग-अलग बैच के मास्टर ऑफ प्लानिंग के 29, मास्टर ऑफ फैशन डिजाइन के 32, मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स के 39 स्टूडेंट्स शामिल रहे। वहीं, मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन – मीडिया प्रोडक्शन) के 14, बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट के 133, बैचलर ऑफ डिजाइन के 210, बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट्स के 214 और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट़्स (फिल्म, एक्टिंग, ऑडियोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी, फिल्म डायरेक्टर व फिल्म एडिटिंग) के 89 छात्रों को डिग्री दी गईं। फोटो गैलरी व काउंटर किए गए स्थापित
रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक ने बताया कि डिग्री लेने के लिए आने वाले पूर्व छात्रों को परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। पंडाल में डिग्री धारकों के लिए रिसेप्शन काउंटर बनाया गया। डिग्री लेने वाले पूर्व छात्रों ने इस काउंटर पर आकर संपर्क किया। इसके साथ ही ग्रुप फोटो के लिए अलग से स्पेस रहा, जिसमें डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों ने अपने फोटो करवाए।