फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच- बदमाश के बीच एनकाउंटर:पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती, लूट, हत्या के प्रयास में वांछित

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा को एनकाउंटर के बाथ गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश द्वारा पुलिस पर 3 राउंड फायर किए गए । पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाही में आरोपी संदीप के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, पकड़े गए बदमाश का नाम संदीप उर्फ चेंटा है। जो गांव मच्छगर का रहने वाला है। 20 मई की सुबह उसने सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदिला फूड होटल पर कर्मचारी के ऊपर पिस्टल तानकर हत्या का प्रयास किया था। गांव फज्जूपुर में पुलिस ने घेरा बदमाश पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने 21/22 मई की रात को थाना छांयसा के अंतर्गत चांदपुर से अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर क्षेत्र में उसकों घेर लिया। जहां पर बदमाश ने पुलिस के ऊपर 3 राउंड फायर किए। पुलिस टीम के द्वारा भी गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकार्ड रहा है। लूट, डकैती हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध शामिल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *