फाजिल्का के सिविल अस्पताल में मारपीट:संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, दूसरे पक्ष के व्यक्ति के पहुंचने पर हंगामा

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल से झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव झोंक डिपुलाना के एक युवक की मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि नशे की वजह युवक की मौत हुई है। उनके गांव में लोग नशा बेचते हैं। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया था] जहां दूसरी पार्टी के कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। जिनके साथ विवाद हुआ और झगड़ा हो गया। मौके पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। फिलहाल सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ बोले- संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत जानकारी देते हुए फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ परमजीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वह दो दिन पुराना है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले गांव झोंक डिपोलाना में एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत में हुई थी। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा कई तरह के आरोप लगाए गए और उनके द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया था। शिकायत मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई पीड़ित परिवार द्वारा जिस पक्ष पर आरोप लगाए जा रहे थे, उस पक्ष के कुछ लोग अस्पताल में आए थे। जिनके साथ यह झगड़ा हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल उन्होंने कहा कि इस बाबत उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती करवाई कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *