फाजिल्का के सेवा केंद्र में हड़ताल से कामकाज ठप:कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन; बोले-मांगों को लेकर गंभीर नहीं सरकार

फाजिल्का में आज सेवा केंद्र कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की। एसडीएम दफ्तर में सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर हड़ताल कर दी है। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगें पेंडिंग है। इस पर सुनवाई नहीं हो रही । सेवा केंद्र कर्मचारी अमृतपाल कौर ने बताया कि वह लंबे समय से मांगों को सरकार के समक्ष रखते आ रहे है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कम वेतन में उनसे लगातार काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 महीने से वेतन बकाया है। निजी कंपनी के जरिए काम पर रखा कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने ही निजी कंपनी के जरिए उन्हें काम पर रखा था लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही। सेवा केंद्र कर्मचारियों का वेतन में बढ़ोतरी की जाए और प्रति मासिक उन्हें वेतन की अदायगी की जाएऔर सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। लेबर एक्ट को पूरी तरह से लागू करने की मांग कर्मचारियों ने 1948 लेबर एक्ट को पूरी तरह से लागू करने की मांग रखी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कई बार सरकार को मांग पत्र सौंप चुके हैं। हालांकि अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक हड़ताल और संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *