फेरा डालने ससुराल पिहोवा पहुंचे पंजाब CM मान:पत्नी-बेटी साथ आईं; शादी के 4 साल बाद पहली बार आए, 2 घंटे रुके, लंच भी किया

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और दो साल की बेटी नियामत कौर भी आईं। भगवंत मान शादी के 3 साल 9 महीने बाद फेरा डालने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी ससुराल में करीब 2 घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। इसके बाद मान पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। कुछ समय पहले मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। यहां वह आधा घंटा रुके, फिर चंडीगढ़ रवाना हो गए। CM मान के ससुराल की तस्वीरें… पंजाब सीएम मान और उनकी ससुराल के बारे में जानिए… जानिए, पंजाब AAP में अब तक क्या-क्या हुआ.. 25 अप्रैल- पंजाब के CM भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। 25 अप्रैल- एक न्यूज चैनल ने सोर्सेज के हवाले से दावा किया कि पार्टी छोड़ने से पहले 3 सांसद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इनमें अशोक मित्तल 19 अप्रैल, विक्रमजीत साहनी 22 अप्रैल और संदीप पाठक ने 23 अप्रैल को ही केजरीवाल से मुलाकात की थी। मित्तल ने तो 23 अप्रैल को केजरीवाल से बात भी की थी। 25 अप्रैल- (AAP) छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की। ———————— ये खबर भी पढ़ें…. दावा- पंजाब में 28 विधायक AAP छोड़ सकते हैं:हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- दुर्व्यवहार के कारण भगदड़ मची, बड़ा राजनीतिक उलटफेर होगा आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद हरियाणा में AAP के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दावा किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में पंजाब के करीब 28 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *