बहन की शादी से अगले दिन भाई की हत्या, VIDEO:पानीपत में पहले घर में घुसकर पीटा, फिर बाहर बुलाकर मारा चाकू और सुआ

पानीपत शहर के थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यू दलबीर नगर में एक युवक की चाकू, सुओं और लोहे की राड से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली बात यह है कि घर में बहन की शादी की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि अगले ही दिन भाई की अर्थी उठ गई। पुलिस ने मामले में 13 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पूरी वारदात क्षेत्र में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद मृतक कुनाल के भाई विकास ने पुलिस को बताया कि 6 मई 2026 को उनकी बहन संजना की सगाई थी। उसी दिन शाम को आरोपी विक्की सैनी और विकास सैनी ने कुनाल को रास्ते में रोककर पैसों के लेनदेन के कारण धमकाया और उसके साथ मारपीट की। उस समय कुनाल की मां ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया था, लेकिन आरोपियों ने तभी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शादी वाले घर में हथियार लेकर घुसे हमलावर बहन की शादी 10 मई को संपन्न हुई थी। अगले दिन 11 मई की रात करीब 11-12 बजे विक्की सैनी, विकास सैनी, प्रिंस, वासु, राजा, ध्रुव और अन्य करीब 20-25 हमलावर अवैध हथियार, चाकू, बर्फ तोड़ने वाले सुए और लोहे की राड लेकर कुनाल के घर में घुस गए। शादी का माहौल होने के कारण घर में कई रिश्तेदार मौजूद थे, जिन पर हमलावरों ने हमला कर दिया और फिर भाग गए। घर से बुलाकर ले गए और कर दी हत्या थोड़ी देर बाद आरोपी ध्रुव, प्रिंस और वासु दोबारा आए और कुनाल को घर से बाहर बुलाकर ले गए। कुछ ही समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि आरोपियों ने कुनाल पर चाकू, सुओं और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। गंभीर हालत में पुलिस उसे नागरिक अस्पताल ले गई, जहां से उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भी परिवार को दी धमकी पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे अस्पताल में थे, तब भी आरोपी वहां पहुंच गए और पुलिस प्रशासन में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना किला पुलिस ने विकास की शिकायत पर विक्की सैनी, विकास सैनी, प्रिंस, वासु, राजा, ध्रुव, वरुण, कुलदीप, कन्हैया, विशाल, सहपाल, राहुल और जाटनी का लड़का सहित 5-6 अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 191(3), 190, 115, 333 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *