बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:तेजस्वी के बेटे के बर्थडे में शामिल हुए तेजप्रताप, घूसखोरी में ASI सस्पेंड, ठेकेदार के घर रेड

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। SVU ने बुधवार को ठेकेदार रिशु श्री के ठिकाने पर रेड की है। मीठापुर स्थित कांताराम सखी एंक्लेव में सुबह 8 बजे 8 सदस्यीय टीम ने फ्लैट नंबर 5A में दबिश दी। रिशु श्री पर सरकारी टेंडरों में हेराफेरी और अपनी कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. पटना में ठेकेदार के घर रेड, जेवरात-कैश मिले विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बुधवार को पटना में ठेकेदार रिशु श्री के ठिकाने पर रेड की है। मीठापुर स्थित कांताराम सखी एंक्लेव में सुबह 8 बजे 8 सदस्यीय टीम ने फ्लैट नंबर 5A में दबिश दी है। ठेकेदार रिशु श्री पर सरकारी टेंडरों में हेराफेरी और अपनी कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। रेड के दौरान निगरानी को जेवरात और कैश मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- स्पेशल इंटेंसिव रिविजन अवैध नहीं सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को वैध और संवैधानिक करार दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने बुधवार को कहा कि SIR मनमाना नहीं है और चुनाव आयोग को यह प्रक्रिया चलाने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा, चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या हटाने के लिए नागरिकता की जांच कर सकता है, लेकिन यह फैसला सिर्फ चुनावी उद्देश्यों तक सीमित रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 3. तेजस्वी के बेटे के बर्थडे में शामिल हुए तेजप्रताप राजद सुप्रीमो लालू यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव ने आज अपने पहले जन्मदिन का केक काटा। बर्थ-डे सेलिब्रेशन गाजियाबाद में रागिनी विला में रखा गया है। ये घर लालू यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव का है। बर्थ-डे पार्टी मनाने तेजप्रताप समेत लालू यादव का पूरा परिवार रागिनी विला में मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. कैश वैन से 27 लाख लूटने वाले अपराधी का एनकाउंटर बुधवार की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली पैर में लगी है। पुलिस ने उसके एक साथी अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ सरवन को भी मौके से गिरफ्तार किया है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. आनंद मोहन बोले- UGC पर ललन-संजय चुप क्यों पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन अपने बयानों को लेकर चर्चा हैं। वो जदयू के शीर्ष नेतृत्व को लगातार चुनौती दे रहे हैं। आनंद मोहन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे जेडीयू नेता ललन सिंह, संजय झा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम लेते हुए पूछ रहे हैं कि क्या ये लोग सवर्ण नहीं हैं? इन लोगों ने यूजीसी का समर्थन क्यों नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें 6. सीवान में दुबई से आए युवक की गोली मारकर हत्या सीवान में दुबई से आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में मारी गई है। मर्डर के बाद आरोपियों ने उसके बाएं पैर के अंगूठे का नाखून उखाड़ दिया। मृतक की पहचान गुड्डू कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। वारदात घटना पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसौली गांव की है। गुड्डू दुबई में नौकरी करता था। पूरी खबर पढ़ें 7. भागलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला भागलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम पर हमला हुआ है। ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ दी है। लोग सरकारी जमीन पर तालाब निर्माण से नाराज थे। इनका कहना है कि यहां बच्चे खेलते है, इसलिए तालाब का निर्माण नहीं होने देंगे। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के बरैनी स्कूल के पीछे की है। यहां एक पुराने तालाब की खुदाई को लेकर विवाद हो गया। पूरी खबर पढ़ें 8. बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। भर्ती के लिए कुल 17,06,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पूरी खबर पढ़ें 9. कार्रवाई के नाम पर जमादार ने 5 हजार की रिश्वत ली समस्तीपुर में कार्रवाई के नाम पर पीड़ित से जमादार की ओर से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। रिश्वत लेने का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए जमादार को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी जमादार की पहचान रोसड़ा थाने में पदस्थापित योगेश्वर साह के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी 38 जिलों में कल बारिश को लेकर अलर्ट बिहार के सभी 38 जिलों में कल यानी गुरुवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य बना रहने की संभावना जताई है। गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *