नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर गोपालगंज से है। भास्कर के ऑपरेशन रेड लाइट के बाद बिहार में चल रहे ऑर्केस्ट्रा के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। देर रात गोपालगंज के 15 ऑर्केस्ट्रा पर पुलिस ने रेड की। यहां से 40 नाबालिग लड़कियों को रेक्स्यू किया गया है। वहीं गोपालगंज सिविल कोर्ट में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह से जुड़े एक चर्चित मामले में सुनवाई हुई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. भास्कर इंपैक्ट: ऑर्केस्ट्रा से 40 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू भास्कर के ऑपरेशन रेड लाइट के बाद बिहार में चल रहे ऑर्केस्ट्रा के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। देर रात गोपालगंज के 15 ऑर्केस्ट्रा पर पुलिस ने रेड की। यहां से 40 नाबालिग लड़कियों को रेक्स्यू किया गया है। पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो यहां लड़कियों से अश्लील डांस और गलत काम करवाते थे। सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. NEET एग्जाम रद्द-बिहार में 60 लाख में हुई थी डील नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा की नई डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। बिहार में NEET परीक्षा में सॉल्वर गैंग एक्टिव थी। 60 लाख रुपए में एक सीट की डील हुई थी। एग्जाम से ठीक पहले पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया था। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘पवन ने ज्योति को भगाया, तू भी घर से निकल जा’ कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को नहीं जानते हैं, लेकिन उन्होंने कहा, पवन भाई अपनी पत्नी ज्योति को घर ले आओ। दरअसल, कथा सुनने पहुंचीं एक महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। और कहा है कि जबतक पवन सिंह ज्योति को नहीं रखेंगे, मैैं भी तुझे नहीं रखूंगा। पूरी खबर पढ़ें 4. अनंत सिंह की जमानत याचिका पर 15 मई को सुनवाई गोपालगंज सिविल कोर्ट में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह से जुड़े एक चर्चित मामले में सुनवाई हुई। ADJ-1 की अदालत में उनकी जमानत याचिका पर बहस की गई। कोर्ट ने मामले को ‘ऑर्डर’ पर रखते हुए अगली सुनवाई के लिए 15 तारीख तय की है। पूरी खबर पढ़ें 5. भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए वोटिंग, हंगामा भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान आरा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ। राजद प्रत्याशी सोनू कुमार ने गेट पर तैनात मजिस्ट्रेट पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। आरोप के बाद प्रत्याशी, उनके समर्थकों और मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘गैंगरेप पीड़िता से भी पैसे मांग लेते हैं पुलिस वाले’ “प्रदेश की पुलिस गैंगरेप पीड़िता से भी पैसे मांग लेती है। ऐसे पुलिस वालों को डूबकर मर जाना चाहिए।” बिहार के DGP विनय कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित जेंडर बेस्ड वॉयलेंस पर एकदिवसीय कार्यशाला में यह बात कही। पूरी खबर पढ़ें 7. लोको पायलट की पत्नी का शव मिला, ‘हत्या हुई है’ पटना में लोको पायलट की पत्नी का शव मिला है। मृतका के पिता का आरोप है कि दामाद ने पटना में बेटी की हत्या की। फिर बचने के लिए लाश को आरा ले जाकर फेंक दिया। बेटी जन्म देने पर दामाद ने हत्या की है। मृतका की पहचान वैशाली के बिदुपुर की जूली सिंह (30) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. बिहार के 2 लोगों की हत्या करने वाला मारा गया बिहार के दो लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। साइको किलर की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है। गुरप्रीत ने बिहार के गया के रहने वाले शख्स की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यही नहीं उसने कैमूर की रहने वाली महिला की भी यूपी के अस्पताल में घुसकर हत्या की थी। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘डीएम साहब शादी करा दीजिए, नाव छूट गई है’ भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद होने पर लोगों की परेशानी बढ़ रही है। हालांकि प्रशासन ने गंगा में सुबह 5 से शाम 5 बजे तक नौका परिचालन की अनुमति दी है। नाव से दूल्हा जयराम कुमार शनिवार शाम शादी के लिए गंगा पार जा रहा था, लेकिन थोड़ी देरी के कारण नदी पार नहीं कर सका। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल आंधी बारिश का अलर्ट कल यानी बुधवार को बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इनमें से 19 जिलों में ऑरेंज तो 19 में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते तक कई जिलों का मौसम सामान्य बना रहेगा।