नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर बिहार की राजनीति से है। आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए। PM मोदी भी इसमें शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो भी हुआ। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत समेत 32 नए मंत्री बने सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली है। पूरी खबर पढ़ें 02- शपथ से पहले निशांत ने छुए पिता नीतीश कुमार के पैर बिहार में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ। 32 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। PM मोदी भी इसमें शामिल हुए। निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार और ललन सिंह से आशीर्वाद लेने के बाद गांधी मैदान पहुंचे। PM के लिए पटना में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए। पूरी खबर पढ़ें 03- शपथ ग्रहण समारोह की वजह से पटना में लगा जाम आज सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ, जहां 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो हुआ। कार्यक्रम को देखते हुए पटना में कई रूट्स डायवर्ट किए गए। सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक नई रूट्स बंद रहे। गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका पूरी तरह बंद रहा। पूरी खबर पढ़ें 04- लैंडिंग से पहले टर्बुलेंस में फ्लाइट, लखनऊ डायवर्ट पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 गुरुवार को लैंडिंग से पहले अचानक खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। लैंडिंग से ठीक पहले विमान में अचानक तेज झटके लगने लगे, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 05- सम्राट की पुलिस से खफा हुए बाहुबली अनंत सिंह बाहुबली अनंत सिंह सम्राट चौधरी की पुलिस से खफा हैं। गोपालगंज पुलिस ने JDU विधायक पर FIR दर्ज की है। 3 दिन पहले अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज में एक जनेऊ कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उनके समर्थकों ने खुलेआम हथियार लहराए थे। इसी कार्यक्रम में अनंत सिंह मुजरा देखने के दौरान तालियां बजाते दिखे थे। पूरी खबर पढ़ें 06- पवन सिंह को दूसरी शादी नहीं करने दूंगी: ज्योति पवन सिंह को घूंघट में रहने वाली लड़की पसंद है। वो लड़की जो फोन के बारे में जानती न हो। पति जो भी बोले, मां-बहन की गाली दे। वो सिर झुकाकर बातें सुने, लेकिन उसका जवाब न दे। वैसी ही लड़की पवन जी को पसंद है। ये बातें भोजपुरी पावर स्टार की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने एक इंटरव्यू में कही है। पूरी खबर पढ़ें 07- सांसद ने PM से की एनर्जी ड्रिंक्स पर कानून की मांग बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने देश में एनर्जी ड्रिंक्स के बढ़ते इस्तेमाल और युवाओं के स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी, सोशल मीडिया का दबाव और ‘हमेशा एक्टिव दिखने’ की मानसिकता युवाओं को एनर्जी ड्रिंक्स की ओर धकेल रही है। पूरी खबर पढ़ें 08- जंक्शन से उठाकर गैंगरेप, 48 घंटे कार में घुमाया पटना में एक नाबालिग लड़की के साथ चलती कार में 2 दिन तक गैंगरेप हुआ। उसे एक रात खंडहरनुमा मकान में रखा गया। उसके बाद आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में दानापुर स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 09- हर विद्यालय पर सरकार खर्च करेगी डेढ़ करोड़ बिहार में 534 ब्लांक में 572 स्कूल को मॉडल रूप दिया जा रहा है। बिहार के सरकारी स्कूलों में अच्छे प्राइवेट स्कूल जैसी पढ़ाई हो इसके लिए राज्य सरकार मॉडल स्कूल योजना लेकर आई। हर प्रखंड में एक मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा हुई। इसके लिए पहले से चल रहे स्कूल को मॉडल श्रेणी में बदला जा रहा है। उसके इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें 10- ’पति दवा खाकर बनाता है संबंध, तलाक चाहिए’ पति दवा खाकर नशे में शारीरिक संबंध बनाता है। कई बार ऐसा करने से मना किया, पर पति मेरी पिटाई कर देते हैं। मैं अब उनके साथ नहीं रहना चाहती हूं। तलाक हो जाए तो अच्छा है। पति का ऑफिस की महिला कर्मियों के साथ अवैध संबंध है। ये मामला महिला आयोग में पहुंचा है। जो परसा थाने का है। पूरी खबर पढ़ें 11- मिलने के लिए बुलाया, होटल ले जाकर रेप किया मुजफ्फरपुर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के आर.एस. होटल एंड रेसीडेंसी में बुधवार रात युवती ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद टीम ने उसे बचाया। मौके से आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि सिवाई पट्टी निवासी सुजीत कुमार से पिछले ढ़ाई साल से अफेयर चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 12-10 करोड़ का मालिक निकला छपरा का सब-रजिस्ट्रार बिहार में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम छापेमारी कर रही है। इसी बीच बुधवार यानी 6 मई को EOU की टीम ने सुपौल के सब रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के 5 ठिकानों पर रेड मारा। इस दौरान इनके पास से करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें 13- गर्लफ्रेंड ने कॉल करके बुलाया, दोस्तों से पिटवाया “मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उसने कहा कि एक बार आकर मिलो। उसके बुलाने पर ही मैं कॉलेज आया था, लेकिन यहां आने के बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया और मेरे साथ मारपीट की। उसने मुझ पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया और कॉलेज मैनेजमेंट से कहकर डायल-112 की टीम को बुलाकर मुझे गिरफ्तार करवा दिया।” यह कहना है पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी रवि शंकर कुमार (25) का। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14-CM की कुर्सी पर बैठने लगे पूर्व सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों की शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए बढ़ने लगे। विजय चौधरी और संजय झा नीतीश के साथ मौजूद थे।विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट उधर है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- कल 14 जिलों में बारिश का अलर्ट बिहार के 14 जिले में कल यानी शुक्रवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।