बॉडी में चाकू से गोदने के मिले 11 निशान:मोहित मर्डर केस, शराब पीने का आदी; CCTV खंगालने में जुटी रोहतक पुलिस

रोहतक में नई अनाजमंडी के पीछे बाईपास पर गंदगी व बिल्डिंग मैटेरियल के बीच युवक का शव पड़ा मिला, जिसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। युवक के शरीर पर तेजधार हथियार से वॉर करके आतड़ियों को भी बाहर निकाला गया था। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। युवक की पहचान आर्य नगर निवासी 25 वर्षीय मोहित पुत्र नवीन के रूप में हुई, जो खत्री वैष्णव ढाबे पर काम करता था। मोहित शराब पीने का आदि था, जिसके चलते छोटे भाई सचिन से भी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। मोहित के माता-पिता की मौत हो चुकी है, जबकि बहन की शादी हो चुकी है। दोनों भाई किराए के कमरे में रहते थे। शरीर पर चाकू से गोदने के 11 निशान मोहित के शरीर पर चाकू से वार करने के 11 निशान मिले है। आरोपियों ने गर्दन पर 4 वार किए है। जिसमें 3 टेढ़े और एक सीधा वार किया हुआ है। वहीं पेट पर 7 निशान मिले है, जिससे पेट की आंत तक बाहर निकली हुई है। मोहित की बेरहमी के साथ हत्या की गई है। किला रोड से लेकर कच्ची बेरी रोड तक सीसीटीवी खंगाले मोहित के चचेरे भाई गौरव ने बताया कि उसकी किलारोड पर दुकान है। वह रात को 8 बजे के करीब दुकान के बाहर खड़ा था, तभी मोहित शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए गीता मार्केट से निकला और मेन रोड की तरफ जाने लगा। उसने मोहित को नहीं रोका और जाने दिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि मोहित की हत्या हो जाएगी। 2 लोगों पर भाई ने जताया शक मोहित के छोटे भाई सचिन ने दो लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। सचिन ने बताया कि हर्षित व बिट्टू नाम के लड़कों के साथ मोहित की कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी, जिसमें मारपीट भी हुई थी। उसे आशंका है कि उन्हीं दोनों ने मिलकर मोहित की हत्या की है। आरोपियों की तलाश में जुटी 5 टीम नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज निकेश कुमार ने बताया कि युवक की हत्या मामले में पुलिस की 5 टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। किला रोड से लेकर रास्ते के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। अभी तक सीसीटीवी में मोहित अकेला ही जाता नजर आया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *