सीवान में कृषि विभाग में पोस्टेड असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर सृष्टि कुमारी(26) के सुसाइड में नया मोड सामने आया है। सृष्टि का वैशाली के एक लड़के के साथ पिछले करीब 5 साल से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन पारिवारिक दबाव और सृष्टि के पिता की मौत के बाद यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद फैमिली वालों ने उसकी शादी दूसरे लड़के से तय कर दी थी। अगस्त(2026) में सृष्टि की शादी होने वाली थी। 7 अप्रैल को सृष्टि की उसके कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली थी। सुसाइड नोट के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में लिखा था कि, ‘मैं चाहती नहीं थी पर मैं चीजें हैंडल नहीं कर पाई। मुझे माफ कर देना मम्मी, मैंने आपको बहुत दुख दिया है।’ मोबाइल फोन मौत से एक दिन पहले का व्हाट्सएप स्टेटस भी सामने आया है। इस तस्वीर में वो अपने मंगेतर के साथ सिक्किम घूम रही है। सृष्टि के सुसाइड के पीछे की वजह क्या है? उसके घर वालों ने पुलिस को क्यों गुमराह किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट सृष्टि कुमारी वैशाली की रहने वाली थी। उसने 2023 से असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर के पद पर सीवान के हसनपुरा प्रखंड स्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में जॉइन किया था। वो छुट्टियों में सीवान से अपने घर आया करती थी। दैनिक भास्कर की टीम ने इस मामले में सबसे पहले सृष्टि कुमारी के पड़ोसियों से बातचीत की। पड़ोसियों ने बताया कि सृष्टि का पिछले करीब 5 साल से एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था। 6 महीने पहले तक वो लड़का अक्सर कमरे पर आया करता था। दोनों की मुलाकात वैशाली में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जहां वे एक ही कोचिंग संस्थान में जाया करते थे। इस दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ था। पिता की मौत के बाद बॉयफ्रेंड को छोड़ने का फैसला किया पड़ोसियों के अनुसार, जून 2025 में सृष्टि ने अपने परिजन को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। उसी युवक से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन यह बात परिवार को पसंद नहीं आई। बताया जाता है कि इस घटना के बाद उसके पिता को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सृष्टि मानसिक रूप से काफी टूट गई थी। परिवार के दबाव और लगातार मिल रहे तानों के कारण उसने अपने प्रेमी से रिश्ता खत्म कर लिया। उसने अपने बॉयफ्रेंड से साफ कहा था कि हमारे अफेयर की वजह से मेरे पापा की मौत हुई है, इसलिए अब मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती। उसके बाद भी सृष्टि से उसका ब्वॉयफ्रेंड सीवान जाकर उससे मिलता रहा। पिता की मौत के बाद कुछ दिनों तक सृष्टि अपने बॉयफ्रेंड से कुछ दिन दूर रही। उसके घर वालों ने उसके शादी वैशाली के रहने वाले एक बीपीएससी टीचर से तय कर दी। दोनों की शादी अगस्त 2026 में होने वाली थी। घर वाले शादी की तैयारी में भी लगे थे। ऑफिस के लोगों ने बताया, घटना से एक सप्ताह पहले सृष्टि अपने मंगेतर के साथ सिक्किम घूमने गई थी। उसने ऑफिस में बताया था कि वो फिल्ड वर्क पर है, लेकिन वो काम करने की जगह सिक्किम में घूम रही थी। मौत से एक दिन पहले सृष्टि ने वॉट्सएप स्टेटस भी लगाया है, जिसमें वो सिक्किम के नंबर प्लेट वाली बाइक पर बैठीं नजर आ रही हैं। वहीं, एक और फोटो में वो पहाड़ी कपड़ों में अपने छोटे भाई के साथ फोटो क्लिक करवाई है। दोनों ही फोटो को उसने अपने स्टेटस पर लगाया था। इस दौरान सृष्टि खुश नजर आ रही है। शादी तय होने के बाद भी पुराना प्रेमी आता था घर हालांकि, पड़ोसियों का दावा है कि सृष्टि अपने पुराने प्रेमी को भूल नहीं पाई थी। शादी तय होने के बाद भी उसका बॉयफ्रेंड सीवान में सृष्टि के घर आया करता था। दोनों की बीच अक्सर मुलाकातें होती थीं। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ लोगों ने सृष्टि पर घूस लेने का आरोप लगाया था। इस दौरान सृष्टि का प्रेमी भी उसके साथ मौजूद था। घूस वाले वीडियो में सृष्टि का प्रेमी भी दिखा था 4 महीने पहले का एक वीडियो सामने आया था। इसमें काले रंग के शर्ट में एक लड़का सृष्टि के पीछे दिख रहा है। वो उसका एक्स लवर बताया जा रहा है।। इसमें दिख रहा है, कुछ गांव वाले युवती और उसके एक्स पर 100-100 रुपए हर व्यक्ति से घूस लेकर काम करने का आरोप लगा रहे हैं। इसमें सृष्टि वीडियो बनाने वाले से बोल रही है, आप कैमरा बंद कीजिए। ये कोई तरीका नहीं है। इसके बाद जब वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उसके प्रेमी की ओर कैमरा कर पूछता है कि आप कौन हैं? इसपर सृष्टि कहती है कि, मुझसे बात कीजिए। इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सृष्टि पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है, हालांकि उस समय उसका प्रेमी मौजूद नहीं था। सृष्टि के रूम पर अक्सर आते थे 3 लड़के पड़ोसियों ने बताया, सृष्टि दो साल से इसी मकान में रह रही थी। घर का मकान मालिक दिल्ली में रहता है। वो साल में एक बार यहां आते हैं। यहां कोई ओनर नहीं रहने की वजह से 24 घंटे इसका मेन गेट खुला रहता है। साथ ही यहां पर किसी की एंट्री पर कोई रोक नहीं है। कभी भी कोई भी व्यक्ति यहां आ सकता है। पिछले 6 महीने से सृष्टि के रूम पर रात 8 बजे के बाद अक्सर 2-3 लड़के आते थे। हमलोग द्वारा पूछने पर कहते थे, काम की वजह से आ रहे हैं। कुछ काम पेंडिंग है, उसको पूरा करना है। वहीं, 2 महीने पहले सृष्टि का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इस वजह से लड़के उसको दवाई देना का बहाना बनाकर रात के 11-12 बजे तक कमरे पर ही रहते थे। हमलोगों ने इस बात की जानकारी उसके ओनर को भी दी थी। वहीं, उसके घर के बाहर एक CCTV भी लगा था, जिसका हवाला देते हुए ओनर बोलते थे, हम यहां से निगरानी रख रहे हैं। फंदे से लटककर सृष्टि ने दी जान 7 अप्रैल को सृष्टि की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली थी। सृष्टि के घर वालों ने इसे हत्या करार दिया था। पुलिस ने हर एंगल से जांच की। पुलिस ने बताया कि सृष्टि के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। फुटेज में केवल सृष्टि को ही शाम के समय कमरे में जाते हुए देखा गया था। इसके अलावा कोई अन्य संदिग्ध व्यक्ति वहां आता-जाता नजर नहीं आया। दूसरे दिन उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। अब सुसाइड के दिन की कुछ तस्वीरें देखिए मेडिकल बोर्ड ने कहा- सृष्टि ने की आत्महत्या भास्कर की टीम ने पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड के एक डॉक्टर से बातचीत की। डॉक्टर ने बताया कि, आत्महत्या दो प्रकार की होती है एक फुल और दूसरा पार्शियल। पार्शियल हैंगिंग में शरीर पूरी तरह हवा में नहीं लटकता, बल्कि पैर जमीन को छू सकते हैं, फिर भी मौत संभव होती है। सृष्टि का सुसाइड पार्शियल था। डॉक्टर के अनुसार, युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं थे। गर्दन पर केवल एक ही लिगेचर मार्क था (जो फांसी में होता है)। पेट में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का साक्ष्य नहीं मिला है। यौन शोषण का कोई संकेत नहीं था। सबसे अहम तथ्य यह रहा कि शव के पास पेशाब के दाग पाए गए। डॉक्टर के मुताबिक, आत्महत्या के मामलों में मौत से पहले पेशाब या मल का निकलना सामान्य होता है, जबकि हत्या में ऐसा नहीं होता है। इन सभी तथ्यों ने यह स्पष्ट कर दिया कि मामला आत्महत्या का ही है। सृष्टि के कमरे से मिला था सुसाइड नोट सृष्टि के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। उसमें लिखा था- मैं चाहती नहीं थी, पर मैं चीजें हैंडल नहीं कर पाई। मुझे माफ कर देना मम्मी, मैंने आपको बहुत दुख दिया है। हालांकि, इस सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सृष्टि यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, ऐसे में नोट की भाषा और लिखावट संदेह पैदा करती है। पुलिस की ओर से आधिकारिक दस्तावेजों से मिलान की गई, तो प्रारंभिक स्तर पर मिलान नहीं हुआ। अब जानिए सृष्टि के भाई ने क्या कहा मृतका के भाई आशुतोष ने बताया कि सृष्टि सोमवार को मौर्या एक्सप्रेस से हाजीपुर से सीवान पहुंची थी और रात करीब 9 बजे मेरी बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मंगलवार की सुबह सृष्टि से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक के कहने पर पड़ोसी कमरे तक पहुंचे और दरवाजे को हल्का धक्का दिया, तो वह खुल गया। सृष्टि का शव फंदे से लटका था, जबकि उसका शरीर जमीन को छू रहा था। लेकिन जांच में यह बात सामने आई कि, परिजन ने प्रेम प्रसंग की जानकारी को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हत्या का आरोप लगाकर मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश की गई।