भिवानी में करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत:2 भाईयों में बड़ा, गोदाम मालिक ने काम के लिए बुलाया, पिता ने की कार्रवाई की मांग

भिवानी में चौधरी बंसीलाल पार्क पार्क के पास गोदाम में बिजली का काम करते समय एक इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव बामला निवासी साहब सिंह ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा करीब 24 वर्षीय अंकित अविवाहित था, जो भिवानी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। हर रोज की तरह शनिवार को भी वह अपने काम पर आया हुआ था। उन्हें सूचना मिली कि भिवानी में बंसीलाल पार्क के पास गोदाम में करंट लग गया। करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसके बेटे को गोदाम मालिक द्वारा बिजली का काम करवाने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान उसके बेटे अंकित को करंट लग गया। जिसके कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। वहीं उसके बेटे को बाद में उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मांग की कि इस मामले की जांच की जाए। जांच में जुटी पुलिस दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक को करंट लग गया। करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। यह सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर जांच के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *