मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर ट्रैवलर पलटी, 5 यात्री घायल:पनारसा के पास संतुलन बिगड़ने से हादसा; कई घंटे ट्रैफिक रहा बाधित

मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रैवलर (HP 01H 3020) मंडी की ओर से मनाली जा रही थी। पनारसा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रैवलर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना होते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यातायात बहाल करवाया हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर यातायात बहाल करवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *