चंडीगढ़| चर्चित राइटर मधु किश्वर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में इंवेस्टिेगेशन ज्वाइन करने के लिए नोटिस देने के बावजूद भी मंगलवार को नहीं पहुंची। जिस कारण सीनियर ऑफिसर की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ से एक ओर टीम दिल्ली मधु किश्वर के मूल निवास स्थान भेजी गई। जहां पर टीम ने उनको इंवेस्टिेगेशन ज्वाइन करने के लिए दूसरा नोटिस थमाया। नोटिस के अनुसार शनिवार को उनको चंडीगढ़ में पेश होकर इंवेस्टिेगेशन ज्वाइन करनी होगी। वहीं दूसरी ओर बुधवार को नोटिस देने गई टीम से मधु उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी मांगती रही। लेकिन टीम का जवाब था कि इंवेस्टिेगेशन ज्वाइन करने आएंगी तो कॉपी दे दी जाएगी। लेकिन इससे पहले उनको जांच में शामिल होना पड़ेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मधु को जांच में शामिल होने के लिए नियम अनुसार तीन नोटिस दिए जाएंगे। तीसरे नोटिस के बाद भी वह जांच में शामिल नहीं होती तो पुलिस उनको अरेस्ट कर सकती है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के एक एनआरआई दंपती की मसाज करते हुए वीडियो पर अपशब्द लिखकर मधु व कुछ अज्ञात कंटेंट राइटर्स ने वायरल कर दी थी। दंपती की असली वीडियो में पति को किसी पॉलिटिकल शख्स बताकर वायरल किया गया था। दंपती का आरोप था कि आरोपियों ने न केवल उनकी बल्कि उस पॉलिटिकल लीडर की छवि को खराब किया। दंपती ने सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मधु व कुछ अज्ञात राइटर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।