महेंद्रगढ़ में कुल्हाड़ी से युवक पर हमला, 16 टांके आए:गांव के ही व्यक्ति पर लगाए धमकी देने के आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के गांव खेड़की में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हमला करने और लगातार धमकियां देने का आरोप लगाया है। घायल सुनील ने बताया कि वह नारनौल के नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। वह अपने गांव के प्लॉट में बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का निक्कू वहां पहुंचा और पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव के दौरान कुल्हाड़ी उसके हाथ पर लगी, जिससे गहरा घाव हो गया। डॉक्टरों ने घायल हाथ में करीब 15 से 16 टांके लगाए हैं। पहले भी कर चुका हमला सुनील ने बताया कि आरोपी पहले भी उस पर दो-तीन बार हमला कर चुका है और फोन पर धमकियां देता रहा है। हालांकि उसने कहा कि धमकियों की कोई रिकॉर्डिंग उसके पास नहीं है। पीड़ित ने बताया कि उसने मेडिकल जांच (एमएलआर) करवा ली है और मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। कुल्हाड़ी उसके पास घटना के समय आरोपी अकेला था। घायल युवक ने दावा किया कि जिस कुल्हाड़ी से हमला किया गया, वह उसके पास मौजूद है। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *