मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार:3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर घायल; हरिद्वार जा रहे थे

मुजफ्फरनगर में एक कार बेकाबू होकर फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। कार की रफ्तार करीब 80 KM थी। हादसा पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर 3 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा। कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे। गुरुग्राम (गुड़गांव) से हरिद्वार (उत्तराखंड) घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें देखिए… तेज रफ्तार के चलते बेकाबू हुई कार
रविवार दोपहर क्रेटा कार से 5 दोस्त गुड़गांव से हरिद्वारा (उत्तराखंड) जा रहे थे। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर उनकी कार तेज रफ्तार की वजह से बेकाबू हो गई। कार रेलिंग तोड़ते हुए 150 फीट नीचे जा गिरी। तेज रफ्तार में नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 3 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 4 दोस्त हरियाणा और एक मेरठ का रहने वाला था
मृतकों में गुरुग्राम के सागर, हिमांशु और यश शामिल हैं। वहीं, गुरुग्राम के वरुण और मेरठ के खरखौदा में रहने वाले सुशांत इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां से घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके घरवालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ————————— ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर, दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए
मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *