मुरादाबाद में सोमवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अकेले टहलने निकले थे। घर से 200 मीटर दूर रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने पहले धारदार हथियार से हमला किया। फिर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के रहने वाले हैं। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बिलारी थाना क्षेत्र की है। बचने के लिए पड़ोसी के घर भागा, घुसकर मारी गोली
बिलारी थाना क्षेत्र में कमालपुर चांदोरा निवासी रंजीत चौहान (33 साल) पुत्र सुरेश पाल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बड़े भाई पिंकू चौहान का कहना है कि सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद रंजीत टहलने के लिए घर से निकले थे। मैं सब्जी लेकर घर आ रहा था। सब्जी खरीदकर वापस लौट रहा था, तभी देखा कि घर से करीब 200 मीटर दूरी पर 3-4 लोग मेरे भाई रंजीत पर हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से भाई के सिर पर वार किया। यह देख मैं शोर मचाते हुए बचाने के लिए दौड़ा। तभी भाई रंजीत बचने के लिए गांव में रहने वाले मुनेश पाल के घर के अंदर घुस गए। आरोपी भी पीछे से घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने रंजीत के सिर में गोली मार दी। फिर फरार हो गए। हमला करने वाले गांव के ही अजय और योगेंद्र थे। तीसरा शख्स आरोपियों का रिश्तेदार है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से रंजीत को सीएचसी बिलारी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पत्नी नेहा ने बताया कि वह हर रोज खाने के बाद टहलने जाते थे। ……………..
ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:जालौन में 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी टवेरा; 20 मिनट तक तड़पते रहे जालौन में 100 की रफ्तार में टवेरा हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। टवेरा सवार अयोध्या से रामलला के दर्शन कर ललितपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। वे 20 मिनट तक कार में ही तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार के गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…