मेरे कपड़े फाड़े, रोई, फिर भी नहीं छोड़ा:बक्सर में नदी किनारे डांसर से गैंगरेप, सुबह ग्रामीणों को बेहोश मिली; शादी समारोह में गई थी

बक्सर में शादी समारोह में पहुंची डांसर के साथ गांव के कुछ युवकों ने गैंगरेप किया। युवती शनिवार सुबह खेत में बेहोश मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर घटना की जानकारी ले रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। युवती कैमूर की रहने वाली 22 साल की डांसर है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर…
रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार को बारात आई थी। एंटरटेनमेंट के लिए कैमूर के कुदरा इलाके से 22 साल की एक डांसर को बुलाया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब युवती वापस लौटने की तैयारी में थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन अपने साथ उठा ले गए। आरोप है कि आरोपी उसे गांव से बाहर नदी की ओर ले गए। वहां युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे अचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर युवती पर गई
शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर युवती पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने गांव के ही कुछ युवकों के नाम लिए, जिनमें बंटी, पप्पू और सलमान शामिल है। इन लोगों पर जबरन रेप करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि, ‘सभी आरोपी जबरन नदी की ओर ले जाकर उनके कपड़े फाड़े और मेरे साथ गलत काम किया। मैनें विरोध किया और रोई, लेकिन आरोपियों ने मुझे नहीं छोड़ा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *