नमस्कार, कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों की रही। 11 दिन में चौथी बार इजाफा हुआ। दूसरी खबर गुलमर्ग में रोपवे फंसने की है जिसमें 300 टूरिस्ट फंस गए। हम आपको यह भी बताएंगे कि ट्विशा केस में कोर्ट में क्या हुआ। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. IPL-2026 का पहला क्वालिफायर बेंगलुरु और गुजरात के बीच धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 2. नई दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पेट्रोल-डीजल 11 दिन में चौथी बार महंगा, अब तक 7 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके दाम तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। पिछले 11 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। अब तक 7 रुपए से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. यूपी में पहली बार पंचायत चुनाव तक प्रधान रहेंगे प्रशासक, लेकिन बड़े फैसले नहीं ले पाएंगे यूपी में पंचायत चुनाव होने या अगले 6 महीने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरी झंडी मिलने के बाद पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने सोमवार देर शाम आदेश जारी कर दिया। DPRO को प्रस्ताव भेजेंगे, DM से मंजूरी लेनी होगी: प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारियों को प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के मुताबिक, प्रशासक यानी ग्राम प्रधान अपने स्तर पर कोई बड़ा या नीति से जुड़ा फैसला नहीं ले सकेगा। अगर किसी जरूरी या विशेष स्थिति में ऐसा फैसला लेना जरूरी हो, तो उसका प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी के जरिए जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद ही उस पर फैसला लिया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया, 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगी। सरकार की ओर से प्रशासक नियुक्ति का निर्णय किया है, अब ग्राम प्रधान ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक प्रशासक के रूप में काम करेंगे।
पूरी खबर पढ़ें… 3. प्रेमानंदजी की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा, मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे। ये भावुक अपील वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने वीडियो जारी कर अपने शिष्यों और भक्तों से की। 1 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो रविवार को केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। 10 दिन से महाराज जी की पदयात्रा बंद है: 17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा बंद है। शिष्यों ने तब बताया था कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। वह भक्तों से एकांतिक मुलाकात भी नहीं कर रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनकी हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस होती है। प्रेमानंदजी बोले- बिल्कुल निश्चिंत रहिए: महाराज जी ने कहा कि देख लेना तुम वही करोगे, जो गुरुदेव कहेंगे। आप बिल्कुल निश्चिंत रहिएगा। जो जहां जिस सेवा में आए, उस सेवा में रहिएगा। खूब नाम जप करो। मंगल होगा। तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे दिमाग में बैठे रहेंगे। आप निर्भय, निश्चिंत, निशोक होकर भजन करो। हमारा जब मन होगा, तब हम बोल देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. कश्मीर के गुलमर्ग रोपवे में खराबी, 300 पर्यटकों का रेस्क्यू; 65 ट्रॉली हवा में फंसीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में एशिया के सबसे ऊंचे गोंडोला (रोपवे) में सोमवार को तकनीकी खराबी आने से करीब 300 पर्यटक बीच हवा में फंस गए। करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 500 फीट हवा में लटके टूरिस्ट: रोपवे के 65 केबिन दोपहर करीब 1.30 बजे बीच हवा में रुक गए थे। कुछ केबिन जमीन से करीब 500 फीट की ऊंचाई पर थे। एक केबिन में 6 लोग बैठ सकते हैं। भारी बारिश के बीच SDRF, NDRF, सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। गुलमर्ग रोपवे दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा: गुलमर्ग रोपवे एशिया का सबसे ऊंचा और सबसे लंबा केबल कार है। यह दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा केबल कार है। इसकी अधिकतम ऊंचाई करीब 3,980 मीटर है। यह गुलमर्ग से कोंगडोरी होते हुए अफरवात पीक तक जाता है।गर्मियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां से बर्फीली चोटियों के शानदार नजारे दिखाई देते हैं। दुनिया का सबसे ऊंचा गोंडोला चीन का डागू ग्लेशियर गोंडोला है। यह सिचुआन प्रांत के डागू ग्लेशियर नेशनल पार्क में स्थित है और इसकी ऊंचाई करीब 4,860 मीटर है। दूसरे नंबर पर वेनेजुएला का मेरिडा केबल कार आता है, जिसकी ऊंचाई लगभग 4,765 मीटर है। यह मेरिडा शहर को पिको एस्पेजो पर्वत से जोड़ता है और एंडीज पर्वतमाला का नजारा दिखाता है। पूरी खबर पढ़ें… 5. धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया, हरमनप्रीत को पद्मश्री मिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 65 विजेताओं को अगले फेज में पुरस्कार: साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, 65 विजेताओं को अगले फेज में सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं। रोहित शर्मा समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री: एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. ट्रम्प मुस्लिम देशों से बोले- इजराइल से दोस्ती करें, इनमें पाकिस्तान भी शामिल ट्रम्प ने मुस्लिम देशों से इजराइल के साथ रिश्ते बेहतर करने को कहा है। इसमें सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र और जॉर्डन शामिल है। ट्रम्प ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने ईरान संकट को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए अब जरूरी है कि ये सभी देश अब्राहम समझौते में शामिल हों। यानी कि इजराइल के साथ रिश्ते बेहतर करें। पाकिस्तान ने अभी तक मान्यता नहीं दी है: ट्रम्प ने कहा कि UAE और बहरीन पहले से अब्राहम अकॉर्ड्स का हिस्सा हैं, बाकी भी तैयार रहें। दरअसल, पाकिस्तान समेत कुछ मुस्लिम देशों ने अभी तक इजराइल को मान्यता नहीं दी है। ये देश इजराइल के साथ व्यापारिक और डिप्लोमेटिक से लेकर किसी भी तरह का रिश्ता भी नहीं रखते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. एक्ट्रेस ट्विशा केस- रिटायर्ड जज सास को हाईकोर्ट का नोटिस; दिल्ली से CBI टीम भोपाल रवाना एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राज्य सरकार और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की उस याचिका पर जारी हुआ, जिसमें ट्रायल कोर्ट से मिली गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध किया गया है। सुप्रीम कोर्ट बोला- दोनों पक्ष बयानबाजी से बचें: इधर, सुप्रीम कोर्ट ने खुद नोटिस लेते हुए सोमवार को इस केस की सुनवाई की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया पीड़ित या दूसरे परिवार के बयानों के पीछे न भागे और मामले को कानून के मुताबिक आगे बढ़ने दिया जाए। 12 मई को फंदे में लटकी मिली थी ट्विशा: दरअसल ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। ट्विशा की मौत को ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. AIADMK के 3 बागी विधायकों ने इस्तीफा दिया: TVK नेता से मिले, पार्टी जॉइन करेंगे; फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन दिया था (पूरी खबर पढ़ें) 2. कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस: नगरपालिका के अवैध निर्माण नोटिस के बाद कार्रवाई; अभिषेक ने 14 दिन का समय मांगा (पूरी खबर पढ़ें) 3. सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से लड़कियों की पढ़ाई न छूटे: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र सरकार हर तीन महीने में रिपोर्ट दे, हम निगरानी करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली; कर्नाटक में नदी में डूबने से 11 की जान गई (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके…
📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- भारत पर अचानक इतना प्यार क्यों लुटाने लगे ट्रम्प; कोई बड़ी जरूरत या सिर्फ डैमेज कंट्रोल, रूबियो की यात्रा के मायने 2. विराट, सूर्यवंशी और गिल की टीमें प्लेऑफ में क्यों पहुचीं: टॉप-3 बल्लेबाजों ने मिलकर बनाए 1300+ रन, लगातार 3 से ज्यादा हार नहीं 3. मंडे मेगा स्टोरी- बिना संबंध बनाए भी बच्चे पैदा कर लेती है कॉकरोच: सिर कटने पर भी कैसे जिंदा रहते हैं, डायनासोर से भी सीनियर; कॉकरोच के किस्से 4. करण जौहर@54; लड़कियों जैसा कहकर उड़ा मजाक: अमिताभ को डायरेक्ट करने के डर से बेहोश हुए, ‘मेट गाला’ में शामिल एकमात्र भारतीय डायरेक्टर 5. फिजिकल हेल्थ- क्यों होती है नोज ब्लीडिंग: गर्मी में बढ़ता रिस्क, डॉक्टर से समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या गलतियां न करें 6. जरूरत की खबर- नौतपा में तेज गर्मी में बीमार पड़ने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…