मोहाली की युवती बोली- फगवाड़ा के रिजॉर्ट में रेप किया:कंपनी मालिक ने जॉइनिंग लेटर के बहाने बुलाया; आरोपी बोला- सिर्फ 15 मिनट ही रुके, ये हनीट्रैप

एप पर जॉब ऑफर, ऑनलाइन इंटरव्यू में सिलेक्शन, जॉइनिंग लेटर के बहाने रिजॉर्ट बुलाकर रेप… ये आरोप मोहाली की युवती ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पर लगाए। युवती का कहना है कि रिजॉर्ट के कमरे में ले जाकर उसका रेप किया गया। फिर उसे 2 हजार रुपए देकर धमकाकर भगा दिया गया। उसने पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर SSP को शिकायत के बाद FIR दर्ज हुई। यह पूरा मामला तब सामने आया, जब कंस्ट्रक्शन कंपनी मालिक जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा। यहां उसने दावा किया कि रिजॉर्ट के कमरे में सिर्फ 15 मिनट के लिए रुके थे। वहां कोई रेप नहीं हुआ। युवती की सिलेक्शन नहीं हुई तो अब वह इस तरह के आरोप लगा रही है। ये हनीट्रैप की साजिश है। हालांकि हाईकोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत देने से इनकार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी जमानत अर्जी लगा रहा है लेकिन केस दर्ज होने के 4 महीने बाद भी इस गंभीर अपराध के आरोपियों को फगवाड़ा पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई। रेप से जुड़ा पूरा मामला क्या है, युवती और आरोपी क्या दलीलें दे रहे, पुलिस का आरोपी गिरफ्तार न करने पर क्या कहना है, पढ़िए पूरी कहानी… युवती ने रेप को लेकर क्या बताया आरोपी ने जमानत याचिका में क्या बताया हाईकोर्ट ने कहा- आरोप गंभीर, जमानत नहीं
24 अप्रैल को इस मामले की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें सरकारी वकील ने तर्क दिया कि ये अपराध गंभीर है, ऐसे में इसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। युवती की मेडिकल जांच की जा चुकी है और FSL रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इस पर कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने होटल में कमरा लिया, दोनों के आधार कार्ड वहां जमा हुए, ये स्पष्ट है। मगर, अग्रिम जमानत का लाभ नियमित रूप से नहीं दिया जा सकता, जब तक कि इसके लिए कोई स्पष्ट आधार न हो। अदालत ने आरोपों की प्रकृति, अपराध की गंभीरता और दोष सिद्ध होने पर मिलने वाली सजाको देखते हुए जमानत खारिज कर दी। पुलिस बोली- तलाश कर रहे
फगवाड़ा सदर पुलिस के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वह अभी तक अपने दफ्तर व घर से फरार है। टीमें मामले की जांच में जुटी है। मामल की जांच चल रही है। ज्यादा जानकारी दे नहीं सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *