मोहाली के स्कूल में मधुमक्खियों का हमला:ग्राउंड में खेल रहे 40 बच्चों को डंक मारे; पेरेंट्स का हंगामा, बोले- मैनेजमेंट ने जानकारी छिपाई

मोहाली के एक प्राइवेट स्कूल में ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान करीब 40 बच्चे घायल हो गए। स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद कुछ को घर भेजा गया। जबकि, कुछ को 1 घंटा ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद छुट्‌टी दी गई। सूचना मिलते ही कुछ पेरेंट्स भी स्कूल और अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया और स्कूल मैनेजमेंट पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि फीस के लिए स्कूल मैनेजमेंट सूचना तुरंत देता है, लेकिन घटना के बाद उन्हें सूचना तक नहीं दी गई। हमसे मामले की जानकारी छिपाई गई। 40 बच्चों के डंक मारे घटना फेज-7 स्थित प्रावइेट स्कूल की है। स्कूल के बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे। तभी अचानक वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मक्खियों ने करीब 40 बच्चों को डंक मारे, जिससे वे घायल हो गए। बच्चों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजन को मिली तो वे भी अस्पताल पहुंच गए, जहां स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ उनका गुस्सा फूटा। परिजन का कहना था कि उन्हें स्कूल की तरफ से कोई फोन नहीं किया गया। उन्हें तो किसी जानकार से पता चला कि उनके बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेरेंट्स के ग्रुप में मैसेज तक नहीं डाला गुस्साए परिजन ने कहा कि अगर एक दिन भी फीस लेट हो जाए तो स्कूल तुरंत फोन कर देता है और बच्चे को क्लास में बैठने तक नहीं दिया जाता, लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद उन्हें जानकारी देना जरूरी नहीं समझा गया। पेरेंट्स ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि बच्चे दर्द से कराह रहे थे, लेकिन उन्हें बस में नहीं चढ़ने दिया। पेरेंट्स के ग्रुप में मैसेज तक नहीं डाला। एक महिला ने कहा कि मेरा बेटा सेंटसिव है। पेरेंट्स का कहना है कि 40 बच्चे घायल हो गए हैं। स्कूल मैनेजमेंट पर सूचना न देने के आरोप अस्पताल पहुंचे पेरेंट्स सोनू ने बताया कि उनका बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। बच्चे पार्क में खेल रहे थे। तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल वालों को आमतौर पर पेरेंट्स की याद आ जाती है, लेकिन घटना के बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। सोनू ने बताया कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर कहा कि आपके बेटे को मधुमक्खियों ने काट लिया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर वीडियो बनाने से मना कर रहे थे। डॉक्टर बोले- बच्चों को 6-7 जगह काटा वहीं, अस्पताल के डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि करीब 35 बच्चे अस्पाल पहुंचे हैं। अधिकतर बच्चों की छाती, पीठ और मुंह पर मधुमक्खियों ने काटा है। प्रत्येक बच्चों को छह से सात जगह काटा था। बच्चों को दर्द ज्यादा था। कई बच्चों को तुरंत भेज दिया, जबकि कुछ को एक-दो घंटे के बाद भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *