मोहाली के खरड़ में वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज (7 मई) इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने आईटी सेक्टर में काम करने वाले कारोबारी के घर पर दबिश दी। ED टीम को आता देख पकड़े जाने के डर से रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से कैश से भरे बैग नीचे फेंक दिए गए। नीचे उनका ड्राइवर खड़ा था। ऊपर से 2 बैग फेंके गए, जिनमें 500-500 रुपए के नोटों के बंडल भरे हुए थे। इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया, जिससे कुछ नोट हवा में उड़ते हुए वहीं बिखर गए। एक बैग को वहां खड़ा ड्राइवर गाड़ी में डालकर भाग निकला। ED की टीम ने उसका पीछा किया। लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। फटा बैग ED टीम ने जब्त कर लिया। उसमें से 21 लाख रुपए मिले। इस बैग की डबल पैकिंग की गई थी। जिसमें लाल रंग के बैग को सफेद रंग के बैग में पैक किया गया था। जिस टावर पर रेड चल रही है, वहां अब पुलिस ने लोगों की एंट्री रोक दी है। केंद्रीय एजेंसी के जवान मौके पर तैनात हैं। सीढ़ियों से लेकर टॉप तक फोर्स तैनात की गई है। ED टीम की रेड होते ही पंजाब की पॉलिटिक्स गरमा गई। विरोधी दलों ने आरोप लगाया कि जिस कारोबारी नितिन गोहिल के घर रेड हुई, वह CM भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी है। यह रुपए भी OSD के ही थे। यही है इनकी कट्टर ईमानदारी। हालांकि शुकराना यात्रा पर निकले CM भगवंत मान ने अमृतसर में इन आरोपों को नकार दिया। CM ने कहा कि जिन पर ED रेड हुई, उनसे हमारा कोई संबंध नहीं, वह कोई पुरानी कंपनी के सिलसिले में आए हैं। हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। बैग फटने के बाद निकले नोट, PHOTOS… ED रेड से जुड़ी अहम बातें… सोसाइटी, जिसमें रेड हुई, PHOTOS… ED रेड पर विरोधी दलों के नेताओं ने क्या कहा… AAP सांसद बोले- मजीठिया से पूछकर रेड हुई क्या?
मजीठिया की पोस्ट का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने दिल्ली में कहा कि बिक्रम मजीठिया से पूछकर रेड की गई क्या है? इसका मतलब है कि मजीठिया आजकल केंद्र सरकार को खबर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो पता नहीं है किसके यहां रेड पड़ी है, किस मामले में कार्रवाई हुई है? इसका मतलब तो यह है कि BJP, कांग्रेस और अकाली दल मिलकर साजिश रच रहे हैं। इस बारे में जल्दी ही सब स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि AAP वह पार्टी है, जिसने अपने आदमी भी नहीं बख्शे हैं। रेड से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…