यमुनानगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:भागने के प्रयास में एक घायल, दूसरा फरार, ससुराल आए युवक से की थी लूट

यमुनानगर में 27 अप्रैल को कमानी चौक के पास हुई लूट के मामले में मिली में पुलिस ने आज मुठभेड़ में एक आरोपी को पकड़ लिया है। बदमाश अपने एक साथी के साथ मौजूद था। पुलिस को देख बदमाश बाइक पर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान एक बदमाश बाइक से गिरकर चोटिल हो गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर आई है जहां उसकी टांग में फ्रेक्चर पाया गया है। बदमाश की पहचान इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी निवासी हरि नगर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी साथी के साथ ससुराल आए एक युवक से 30 हजार रूपए लूटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *