यमुनानगर में युवक ने ट्रेन के आगे रखा सिर:कटने से मौत; दो हिस्सों में बंटा, यूपी का रहने वाला, आधार कार्ड से हुई पहचान

यमुनानगर में सोमवार देर शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ट्रेन को आते देख रेलवे ट्रैक पर सिर रख दिया, जिससे उसके शरीर के कटने से दो हिस्से हो गए। युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 20 वर्षीय लक्ष्य यादव पुत्र मुकेश कुमार, निवासी गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। ट्रेन आते ही पहिये के नीचे रखा सिर जीआरपी थाना के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि उन्हें देर शाम करीब 7 बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि हमीदा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। लोको पायलट के अनुसार, उसने युवक को ट्रैक के पास खड़ा देखकर हॉर्न भी बजाया, लेकिन जैसे ही ट्रेन नजदीक पहुंची, युवक अचानक ट्रैक पर आ गया और अपना सिर ट्रेन के पहियों के नीचे रख दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आधार कार्ड के आधार पर हुई पहचान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था। तलाशी लेने पर उसकी जेब से मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान की गई। आधार कार्ड के जरिए ही परिजनों से संपर्क किया गया, जिन्होंने शव की फोटो देखकर लक्ष्य की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया है। मंगलवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक यहां कैसे पहुंचा और सुसाइड क्यों किया, इस बारे में परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *