यूपी का बांदा लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा@45.6°C:राजस्थान में धूल भरी आंधी चलेगी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं; उत्तराखंड-हिमाचल में ओले गिरेंगे

देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच चल रहा है। मंगलवार को भी यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 45.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C, महाराष्ट्र के अकोला, वर्धा और अमरावती में 45°C से ज्यादा तापमान रहा। भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए प्रयागराज में जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए हैं। ओडिशा में लू सेंटर बनाए जा रहे हैं। इन सेंटर पर यात्रियों को ठंडा पानी और ग्लूकोज दिया जाएगा। इधर, IMD के मुताबिक बुधवार से यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हीटवेव से राहत की उम्मीद है। यहां 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। हरियाणा में मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। दिल्ली में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे तापमापन में गिरावट हुई। मंगलवार को यहां तापमान 44°C था। मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल-उत्तराखंड में ओले-बारिश का अलर्ट है। इससे चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। वहीं 17 राज्यों में भी आंधी-बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 अप्रैल: 1 मई: देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें मिजोरम में बारिश-लैंडस्लाइड से 77 घर क्षतिग्रस्त, कई स्कूल बंद मिजोरम में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश, आंधी और लैंडस्लाइड के कारण चार जिलों में 77 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आइजोल में 39 और लुंगलेई में 31 घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सियाहा और कोलासिब जिलों में भी नुकसान की खबर है। इसके अलावा कई स्कूल बिल्डिंग, चर्च हॉल, अस्पताल, आंगनवाड़ी और एक लाइब्रेरी भी डैमेज हुई है। भारी बारिश के चलते राज्य के नौ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *