यूपी में बिजली संकट, अखिलेश पर भड़के मंत्री शर्मा:कहा- आईना उठाइए तो पहले खुद देखिए; कटौती पर कई जिलों में हंगामा

यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। लखनऊ, वाराणसी और कानपुर में शुक्रवार को बिजली कटौती से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। लखनऊ में आधी रात लोग सड़कों पर उतर आए। जेई की गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया। वाराणसी में बिजली कटौती से परेशान युवक बिस्तर लेकर पावर हाउस पहुंच गया और सोने की जिद पर अड़ गया। कानपुर में सपा नेताओं ने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। ‘स्वर्गीय बिजली व्यवस्था’ लिखे पोस्टर पर फूल चढ़ाए। मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस बीच मंत्री एके शर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा- अखिलेश जी, जब भी आईना उठाइए तो पहले खुद देखिए, फिर दिखाइए। यही नहीं, सपा प्रमुख के बयान से भड़के एक शर्मा ने ‘X’ पर 19 पॉइंट में जवाब दिया। इसमें उन्होंने सपा सरकार के शासन में प्रदेश की बिजली सप्लाई और कटौती का भी जिक्र किया है। दरअसल, अखिलेश ने शुक्रवार को एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- इस ‘महा विद्युत आपदा’ के लिए भाजपा सरकार, बिजली मंत्री, भ्रष्ट ठेकेदार जिम्मेदार हैं। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से यूपी में जो असहनीय बिजली संकट चल रहा है, उसके लिए बिजली विभाग के कनिष्ठ कर्मचारियों या लाइनमैन पर जनता अपना गुस्सा न निकालें। अखिलेश ने कहा था- बिजली विभाग के हजारों संविदा कर्मचारियों की छंटनी के बाद वो पहले से ही बहुत दबाव में काम कर रहे हैं। इस ‘महा विद्युत आपदा’ के लिए भाजपा के सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद से लेकर बिजली विभाग के उच्चाधिकारी जिम्मेदार हैं, जो इस नाकाम सत्ता में अप्रत्यक्ष-प्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार हैं। सवाल-जवाब इनसे किया जाए। तस्वीरें- भीषण गर्मी के बीच यूपी में बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर यूपी में बिजली संकट पर पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *