रेवाड़ी जिले के गांव मामड़िया आसमपुर निवासी 39 वर्षीय CRPF जवान सतीश की जम्मू में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वीरवार रात 7 बजे सतीश ने अंतिम बार फोन पर घर बात की थी। जिसके बाद घर मौत की सूचना पहुंची। उनके पिता की भी करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक का शव शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से सतीश की मौत हुई है। अपने बेटे की जम्मू में मौत की सूचना से गांव में की सूचना से गांव में मातम छा गया। एक माह पहले आए थे छुट्टी जानकारी के अनुसार, सतीश करीब एक माह पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। वापस ड्यूटी जाने के बाद नियमित रूप से घर पर बात होती थी। वीरवार को भी रात 7 बजे फोन पर पत्नी सुमन और परिवार से बात हुई थी। वे CRPF की बटालियन 164 में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। तीन बच्चों के पिता थे सतीश जानकारी के अनुसार सतीश परिवार का इकलौते कमाने वाले थे। करीब एक साल पहले बीमारी के चलते पिता की मौत हो गई थी। घर में मां और पत्नी के अलावा 14 और 4 साल के दो बेटे व 10 साल की एक बेटी है। आज गांव पहुंचेगी डेडबॉडी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि सतीश की डेडबॉडी आज गांव पहुंचेगी। डेडबॉडी पहुंचने के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। अब बूढ़ी मां के अलावा पत्नी और तीन बच्चे परिवार में हैं।