रेवाड़ी में बाइक सवारों को कैंटर ने कुचला:2 युवकों की मौत, एक घायल; अस्पताल में मरीज से मिलने आए थे

रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कैंटर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान राजगढ़ गांव निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार और 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। घायल युवक मनोज को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क पर पड़े बैग पर चढ़ी बाइक कसोला थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि तीनों युवक रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में किसी मरीज से मिलकर बाइक पर अपने गांव राजगढ़ लौट रहे थे। आसलवास के समीप सड़क पर कुछ सामान से भरे बैग पड़े थे, जिन पर बाइक चढ़ गई और अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे कैंटर ने युवकों को रौंदा ठीक उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मनोज गंभीर रूप से घायल है। आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार घटना के बाद कैंटर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कसोला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कैंटर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *