रेवाड़ी में भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी:आरोपी को किया गिरफ्तार, भीम आर्मी ने की एनएसए लगाने की मांग

रेवाड़ी जिले के शहबाजपुर खालसा गांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। कसौला थाना क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात डॉ. भीमराव अंबेडकर और गुरुदेव शोभानाथ महाराज की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। गांव के सरपंच मनोज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए कई टीमें गठित की गईं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की सीआईए टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस और भीम आर्मी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद भीम आर्मी अपनी अन्य मांगों को लेकर अब भी अड़ी हुई है। जिला प्रशासन रेवाड़ी सभी मांगों पर यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं करता है तो शहर में जल्द ही बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। आंदोलन में भीम आर्मी चीफ सांसद चंद्रशेखर आजाद के भी आने की संभावना है आरोपियों पर एनएसए लगाने की मांग घटना के बाद घटना स्थल तुरंत भीम आर्मी के पदाधिकारी पहुंचे। जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने बताया कि, आरोपियों पर रासुका (एनएसए) के तहत सख्त मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन उसी स्थान पर बाबा साहेब की नई प्रतिमा स्थापित करवाए और सीसीटीवी कैमरे लगवाए। गांव कसोला में 14 अप्रैल को पोस्टर जलाने वालों की भी तुरंत गिरफ्तारी हो। कल भीम आर्मी एसपी रेवाड़ी को मांग पत्र प्रशासन को दी चेतवानी भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि, यदि निर्धारित समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो शहर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसमें सांसद चंद्रशेखर आजाद के भी आने की संभावना है। इस मौके पर राजपाल चोटी, जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, जिला महासचिव सुरजीत सिंह, जिला प्रभारी अशोक कुमार, जिला सचिव नरेंद्र वाल्मीकि, प्रवीन कुमार, ओमप्रकाश, रोहित भाटिया, बनवारी लाल, मोहम्मद ईकबाल समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *