रेवाड़ी में शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति को पीटा:शहीद पार्क के पास हमलावरों ने घेरा; हथियार से सिर पर वार

रेवाड़ी जिले के मंदौला गांव में व्यक्ति पर सरसों काटने वाले औजार से हमला कर दिया। गांव में ही एक लड़की की शादी में कन्यादान डालकर लौटते समय शहीद पार्क के पास वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने के बाद खोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमले के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अचानक किया हमला गांव मंदौला के विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में एक मिस्त्री की बेटी की शादी थी। बीती रात वह लड़की की शादी में कन्यादान डालने के लिए गया था। वापस लौटते समय जब वह गांव के शहीद पार्क के पास अचानक पीछे से गांव के ही कंवर सिंह ने सरसों काटने के औजार से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर, कमर और हाथों पर वार किए। अचानक हुए हमले से सहायता के लिए चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे हमलावर से बचाया। लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका कंवर सिंह के साथ कोई विवाद नहीं है। हमले के दौरान भी उसने आरोपी से पिटने का कारण जानने का प्रयास किया, परंतु कोई जवाब नहीं दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद खोल थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और विनोद की शिकायत पर कंवर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *