रोहतक में जेठ ने की बहु की हत्या:पड़ोसियों की शादी में नाचने पर विवाद; लेडिज संगीत में गई थी

रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। मृतका की पहचान गांव रिठाल फौगाट के बबलू की पत्नी के रूप में हुई, जिसे बबलू के बड़े भाई जसबीर ने छोटी सी बात पर ही मार दिया। बबलू की पत्नी पड़ोस में एक शादी समारोह में रात को लेडिज संगीत में गई थी, जिसको लेकर जसबीर ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *