रोहतक में युवक की हत्या का खुलासा:नई अनाजमंडी के पीछे मिला शव, शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में उतारा मौत के घाट

रोहतक की नई अनाजमंडी के पीछे 6 मई को युवक का शव पड़ा मिला, जिसके पेट की आंत बाहर निकली हुई थी और गर्दन पर वार का निशान था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया, जिन्होंने शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में युवक को मौत के घाट उतारा था। पुलिस आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पीआरओ मनीष ने बताया कि 6 मई की सुबह नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 42/43 के पीछे कचरे में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोहित उर्फ मंरिडा पुत्र नवीन निवासी सांपला हाल किरायेदार राम नगर रोहतक के रुप में हुई। चचेरे भाई ने नशे में देखा था पीआरओ मनीष ने बताया कि मृतक के भाई सचिन की शिकायत पर थाना शिवाजी कॉलोनी में केस दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि मोहित खत्री ढाबा आर्य नगर में काम करता था। 5 मई की रात को किला रोड की गीता मार्केट से निकलते हुए मोहित को चचेरे भाई गौरव ने देखा था, जो शराब के नशे में था। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी पुलिस पीआरओ मनीष ने बताया कि आरोपी अनाजमंडी की दीवार के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे, जहां मोहित भी पहुंच गया। मोहित के साथ आरोपियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके कारण आरोपियों ने मोहित की हत्या करके शव को वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। बिहार व यूपी के रहने वाले आरोपी मोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान राजन पुत्र शम्भु निवासी गांव रामपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल नई राजेंद्र कॉलोनी व अभय उर्फ अब्बू पुत्र राजेश निवासी गांव परोरे जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल किराएदार शेर विहार कॉलोनी के रूप में हुई। बाइक चोरी का पहले से केस दर्ज पुलिस पीआरओ मनीष ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की वारदात में बाइक को शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया से चोरी किया, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ बाइक चोरी का मामला भी पहले से दर्ज है। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *