चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा गर्मी से तप रहे हैं। पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। मंगलवार को बठिंडा सूबे का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में सिरसा में सबसे अधिक 46 डिग्री तापमान रहा। ऐसे में पर्यटक हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। रोहतांग दर्रे पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त नियम लागू हैं। प्रशासन के आधिकारिक पोर्टल, प्रतिदिन केवल 1,200 वाहनों को ही रोहतांग जाने की अनुमति दी जा रही है। पर्यटन विकास परिषद मनाली के अनुसार, मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के कारण सुबह पोर्टल खुलते ही महज 3 से 4 घंटे के भीतर सभी 1200 परमिट बुक हो जा रहे हैं।