लखनऊ में 57 साल का अभ्यर्थी पहुंचा NEET परीक्षा देने:LU के पूर्व छात्र, MBA भी कर चुके; 37000 से ज्यादा बच्चों ने दिया पेपर

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET-UG परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। लखनऊ में परीक्षा के लिए 76 केंद्र थे, जहां 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एक पाली में हुई। अभ्यर्थियों को कुल 180 प्रश्न हल करने थे। पेपर 720 अंकों का था, जिसमें बायोलॉजी के 90 प्रश्न जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के 45-45 प्रश्न पूछे गए। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स पोर्शन थोड़ा टफ था और बॉयोलॉजी लेंदी थी। इस वजह से पेपर टाइम टेकन हो गया। परीक्षा के दौरान एक उम्र दराज अभ्यर्थी भी चर्चा का विषय बन गए। सदर क्षेत्र के लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल में 57 साल के अशोक बहार भी NNET परीक्षा देने पहुंचे। अधिक उम्र होने पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान तलाशी के समय पुलिस व कर्मियों को संदेह होने पर पूछताछ की, लेकिन एडमिट कार्ड और आधार के मिलान कराने पर सब कुछ सही पाया गया। परीक्षा देकर बाहर निकले अशोक ने बताया कि वो लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उनके पास एलएलबी और एमबीए की डिग्री है। देखिए 3 तस्वीरें… ————– पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *