लुधियाना में आज अदा की जाएगी ‘ईद-उल-अजहा’ की नमाज:ऐतिहासिक जामा मस्जिद मैं शाही इमाम समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

आज देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का मुकद्दस त्योहार पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में लुधियाना के फील्ड गंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी ईद के इस खास मौके पर रौनक देखने को मिलेगी।
आज सुबह 9:00 बजे जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान शहर भर से भारी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोग अल्लाह की बारगाह में सजदा करने पहुंचेंगे। शाही इमाम और प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत इस पावन अवसर पर पंजाब के शाही इमाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। नमाज के दौरान उनके साथ शहर के विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व नेतागण भी पहुंचेंगे। ये सभी गणमान्य लोग नमाज में शामिल होकर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद देंगे और आपसी सौहार्द का संदेश साझा करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम ईद की नमाज के मद्देनजर मस्जिद कमेटी और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि नमाजियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ईद-उल-अजहा का यह पर्व मुख्य रूप से त्याग, बलिदान और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। नमाज के बाद सभी लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां देंगे और देश-प्रदेश की तरक्की, अमन और चैन के लिए दुआएं मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *